बचाव करने आईं थीं अख‍िलेश यादव का पर यह क्या बोल गईं बहू डिंपल

dimple-up
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में रेप की बढ़ रही घटनाओं पर जहां समाजवादी पार्टी लोगों के गुस्से का श‍िकार हो रही है, वहीं सपा के बचाव में अब 'बहू' ने मोर्चा संभाला है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी पर चौतरफा हमले हो रहे हैं। हमलों से परेशान मुलायम परिवार राज्‍य सरकार के बचाव के लिए अजीबोगरीब दलीलें दे रहा है।

मुलायम सिंह यादव और रामगोपाल यादव के बाद डिंपल यादव भी अपने पति अखिलेश यादव के बचाव में उतर आई हैं। संसद परिसर में पहली बार उन्होंने इस मुद्दे पर बयान दिया है। कन्‍नौज से लगातार दूसरी बार लोकसभा सदस्य चुनी गईं डिंपल यादव आज लोकसभा में मौजूद थीं।

लोकसभा में आज नए सदस्यों ने शपथ लीउत्तर प्रदेश में हो रही बलात्कार की घटनाओं पर उन्होंने कहा कि ये संवेदनशील मामला है। उन्होंने कहा कि हम इससे सख्ती से निपट रहे हैं। ‌डिंपल यादव ने उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्‍था और रेप के मामलों पर पहली बार बयान दिया है।

वहीं, अखिलेश के पिता मुलायम और चाचा राम गोपाल के बयानों पर छिड़ा विवाद अब तक शांत नहीं हुआ है। दोनों ने राज्य सरकार के बचाव में मंगलवार को अजीबोगरीब दलीलें दी थी। हालांकि बीजेपी के बाबूलाल गौर ने भी अख‍िलेश यादव का बचाव करते हुए एक विवादित बयान दिया था, जिस पर भाजपा की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+