छेड़छाड़ मामले के आरोपी अभिनेता दिलीप ने हाईकोर्ट में दी दलील, जांचकर्ताओं ने मां के साथ की बदतमीजी
तिरुवनंतपुरम, मार्च 31। साल 2017 के मलयालम एक्ट्रेस के साथ छेड़छाड़ के एक मामले में आरोपी अभिनेता दिलीप ने हाईकोर्ट को बताया है कि इस केस में जांच अधिकारियों ने उनकी मां के साथ बदसलूकी की है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, दिलीप ने केरल हाईकोर्ट को बताया कि जांच अधिकारियों ने उनके आवास पर छापे मारे हैं और उनकी 87 वर्षीय मां के साथ दुर्व्यवहार किया है। जांच अधिकारी बिना बताए उनके कमरे में घुस गए थे।

दिलीप ने हाईकोर्ट के समक्ष रखी अपनी दलील में में जांच अधिकारियों पर उनकी मां का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया और अदालत से साजिश के मामले में अपराध शाखा द्वारा दर्ज प्राथमिकी को रद्द करने का अनुरोध किया। आपको बता दें कि अभिनेता से मारपीट मामले में दिलीप आठवें आरोपी है। दिलीप के पूर्व मित्र बालचंद्र कुमार के कथित तौर पर दिलीप से संबंधित ऑडियो क्लिप सामने आने के बाद आगे की जांच शुरू की गई, जहां अभिनेता ने मामले के जांच अधिकारियों पर हमले की धमकी दी और योजना बनाई।
दिलीप ने आरोप लगाया कि उनके घरों पर बार-बार छापेमारी की जा रही है और उनके परिवार को पुलिस परेशान कर रही है। उन्होंने कहा कि अदालत ने उन्हें पहले जमानत देते हुए कहा था कि साजिश के मामले में उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं है। जस्टिस ज़ियाद रहमान एए ने अभियोजन पक्ष से पूछा कि कैसे अभिनेता द्वारा किए गए बयानों को साजिश के रूप में समझा जा सकता है। अभियोजन पक्ष ने कहा कि दिलीप की धमकी केवल बयानबाजी नहीं थी।
बता दें कि अभिनेता दिलीप पर आरोप है कि उन्होंने 17 फरवरी, 2017 की रात को अभिनेत्री के घर में जबरन अपनी गाड़ी को घुसा दिया था और एक्ट्रेस का अपहरण कर उसके साथ दो घंटे तक छेड़छाड़ की थी। इस दौरान एक्ट्रेस का वीडियो बनाया था, जिसके बाद उसे ब्लैकमेल किया गया।
इस मामले में दिलीप समेत 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। हालांकि बाद में सभी को रिहा कर दिया गया था।












Click it and Unblock the Notifications