बैंकॉक में कपड़े बेचती नजर आईं हॉट दिलबर गर्ल 'नोरा', फैंस हैरान, Video वायरल
नई दिल्ली। बॉलीवुड की हॉट 'दिलबर गर्ल' नोरा फतेही इन दिनों बैंकॉक में हॉलीडे मना रही हैं लेकिन इस दौरान उनकी कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जो ये कह रहे हैं कि नोरा फतेही वहां छुट्टियां नहीं बल्कि बैंकॉक के लोकल मार्केट में कपड़े बेच रही हैं, हाल ही सलमान खान की हिट फिल्म 'भारत' में नजर आईं नोरा का सेल्सगर्ल वाला वीडियो इस वक्त सोशल प्लेटफार्म पर चर्चा का केंद्र बना हुआ है।

बैंकॉक के लोकल मार्केट में कपड़े बेच रही हैं नोरा
इस वीडियो में नोरा जमीन पर बैठीं हुईं दिख रही हैं, उनके पास कपड़ों का ढ़ेर लगा है और वो किसी को कपड़े खरीदने के लिए कह रही हैं, इस वीडियो में नोरा बिल्कुल आम इंसान की तरह नजर आ रही हैं, वो पीच कलर की टी-शर्ट और शॉर्ट्स पहने हुए हैं, वे किसी ग्राहक को हरे रंग का कपड़ा दिखा रही हैं, इस वीडियो पर लोगों ने मिलीजुली प्रतिक्रिया दी है।
सलमान खान की तारीफ की
गौरतलब है कि नोरा फतेही ने सलमान खान की फिल्म 'भारत' में लैटिन अमेरिकन लड़की का किरदार निभाया है, नोरा फतेही ने सलमान खान के साथ काम करने को लेकर कहा था कि मेरे लिए यह किसी सपने को सच होते देखने से कम नहीं है कि मैं सलमान सर के साथ स्क्रीन शेयर कर रही हूं। यह मेरे लिए गर्व की बात है।

कौन हैं नोरा फतेही
नोरा फतेही एक कनेडियन मॉडल-अभिनेत्रीं हैं, इनका जन्म कनाडा में हुआ था। वह हिंदी फिल्मों के अलावा इन्होंन साउथ की फिल्मों में भी काम किया है, नोरा ने अपने करियर की शुरुआत हिंदी फिल्म रोर- टाइगर्स ऑफ़ द सुंदरबन्स से की थी, इसके बाद वह साउथ की फिल्म 'किक 2' और 'बाहुबली' में भी नजर आई, नोरा को असली पहचान बिग बॅास से मिली थी।

'दिलबर' गाने ने इंटरनेट पर मचाया था धमाल
नोरा फतेही पर फिल्माए गए गाने 'दिलबर' ने इंटरनेट पर धमाल मचा दिया था, इस गाने के वीडियो को 12 करोड़ से भी अधिक बार देखा जा चुका है, नोरा फतेही की अगली फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3डी' है जो कि 24 जनवरी 2020 को रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications