प्रेम प्रसंग पर छोटे भाई की बीवी ने दिग्विजय सिंह को दिया जवाब

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह पर टीवी ऐंकर अमृता राय से प्रेम संबंध और शादी की योजना को लेकर परिवार के भीतर से ही उन पर निशाना साधा जा रहा है।
दिग्विजय के छोटे भाई और विदिशा से सुषमा स्वराज के खिलाफ चुनाव लड़ रहे लक्ष्मण सिंह की पत्नी रूबीना शर्मा सिंह ने सार्वजनिक रूप से नाराजगी जताई है। रूबीना ने दिग्गी पर विरोध जताते हुए उनके फैंसले को कटघरे में खड़ा कर दिया है।
यह भी पढ़ें- हंगामा है क्यों बरपा
@rubyssingh ट्विटर ऐड्रेस से किए गए ट्वीट्स में रूबीना कहती हैं, 'मैं दिग्विजय सिंह से नाराज हूं क्योंकि उन्होंने उनके छोटे भाई से मेरी शादी का विरोध किया था। इसकी वजहें उन्होंने ये बताई थीं कि मैं लक्ष्मण सिंह से 13 साल छोटी हूं और राजपूत भी नहीं हूं।' अपने ट्वीट्स में रूबीना ने दावा किया है कि वह लक्ष्मण सिंह की पत्नी हैं।












Click it and Unblock the Notifications