राहुल गांधी हो कांग्रेस के नए अध्यक्ष-दिग्विजय सिंह

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में शर्मनाक हार, हाल के विधानसभा चुनावों के बाद हरियाणा और महाराष्ट्र जिसे कांग्रेस का गढ़ कहा जाता है वहां से तकरीबन पूरी तरह से सफाया होने के बाद भी कांग्रेस में राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने की मांग उठ रही है। दरअसल दिग्विजय सिंह ने इन सारे नतीजों के बाद भी राहुल गांधी की नेतृत्व क्षमता में भरोसा दिखाते हुए उन्हें कांग्रेस अध्यक्ष बनाने की मांग की है।

digvijaya singh


दिग्विजय सिंह का कहना है कि सोनिया गांधी के जगह राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष बनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को कांग्रेस की कमान अपने हाथ में लेकर पूरे देश में जनता से संपर्क यात्रा शुरु करनी चाहिए। यही नहीं दिग्विजय ने सोनिया गांधी को यूपीए की चेयरमैन के साथ कांगेस पार्टी के संरक्षक का जिम्मा संभालने की भी बात कही।

हाल में ही एक टीवी को दिए साक्षात्कार में पी चिदंबरम ने कांग्रेस में बदलाव की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि हालांकि जबतक सोनिया गांधी अध्यक्ष हैं वहीं नंबर वन हैं लेकिन कांग्रेस का अगला अध्यक्ष गांधी परिवार के भी इतर हो सकता है। वहीं उन्होंने कांग्रेस के संगठन के बदलाव की भी बात कही थी।

बहरहाल देखने वाली यह बात है कि क्या एक के बाद एक लगातार चुनावी में बुरी तरह हार रही कांग्रेस क्या अब भी राहुल गांधी के उपर निर्भर रहती है या किसी ऐसे चेहरे के साथ आगे आती है जिसमें नेतृत्व क्षमता हो और जो लोगों में कांग्रेस के प्रति सकारात्मक माहौल बना सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+