दिग्विजय की चाह, मोदी नहीं सुषमा बनें देश की पीएम

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह हमेशा अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। अक्सर उन्हें अपने विरोधियों की आलोचना करते ही देखा गया है, लेकिन इसबार वो लोकसभा में विपक्षकी नेता सुषमा स्वराज की तारिफ करते नजर आए।
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर बीजेपी में नरेंद्र मोदी बनाम सुषमा स्वराज का मुद्दा उछाल दिया है। दिग्विजय ने कहा है कि बीजेपी में पीएम उम्मीदवार के तौर पर नरेंद्र मोदी की जगह सुषमा स्वराज बेहतर पसंद हो सकती थीं।
दिग्विजय ने मोदी के मुकाबले सुषमा बेहतर नेता बताते हुए कहा कि मोदी के मुकाबले सुषमा अधिक स्वीकार्य नेता है। दिग्विजय ने कहा कि अटल बिहारी वाजयेपी तरह सुषमा स्वराज की भी स्वीकार्यता है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि पार्टी के भीतर सब लोग उन्हें पसंद करते हैं, लेकिन अब बीजेपी बीजेपी नहीं रह गई है,सिर्फ मोदी हैं। दिग्विजय सिंह ने सुषमा स्वराज को मोदी के सामने खड़ा कर नई बहस को जन्म दे ही दिया है साथ ही पार्टी के सामने नया विकल्प भी पेश कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications