दिग्विजय सिंह कर रहे हैं शादी की तैयारी...अपनी नहीं बेटे की
गुना। अपने बेबाक और बेतुके बयानों के लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाले दिग्विजय सिंह एक बार फिर निजी कारणों के कारण हेडलाइन में हैं। नहीं-नहीं इस बार वो अपने अफेयर को लेकर नहीं बल्कि अपने बेटे की शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। जी हां उनके बेटे जयवर्धन सिंह की शादी बिहार के डुमरिया स्टेट की राजकुमारी से तय हुई है।

मालूम हो कि दिग्विजय सिंह खुद रघौगढ़ के राजा हैं इसलिए उनके बेटे जयवर्धन सिंह को वहां का युवराज कहा जाता है, इस समय पूरा राज्य अपने राजकुमार की शादी को लेकर बहुत उत्साहित और खुश है और इसलिए जोर-शोर से तैयारियों में जुटा हुआ है। कहा जा रहा है कि युवराज जयवर्धन का तिलक तो रघौगढ़ में होगा।
लेकिन शादी दिल्ली में होगी जिसमें देश-विदेश के कई जाने-माने वीवीआईपीयों के शामिल होने के आसार है। रिसेप्शन भोपाल में होगा। कहा जा रहा है कि तिलक 15 अप्रैल को तिलक समारोह और 21 अप्रैल को शादी कि तिथि तय हुई है। जो हाल रघौगढ़ का है वो ही हाल बिहार का है जो कि अपनी राजकुमारी को ब्याहने के लिए जी-जान से जुटा हुआ है। आपको बता दें कि जयवर्धन सिंह एमपी विधानसभा के सबसे कम उम्र के विधायक हैं।












Click it and Unblock the Notifications