ओसामा बिन लादेन को 'श्री' कहने वाले दिग्गी राजा ने मसरत को कहा 'साहब'
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। 'जीवे-जीवे पाकिस्तान' का नारा लगाने वाले अलगाववादी नेता मसरत आलम को गिरफ्तार कर लिया गया है। मसरत आलम को श्रीनगर स्थित पुलिस थाने भेज दिया गया है। कश्मीर के ट्राल इलाके में शुक्रवार को अलगाववादियों की बुलाई गई रैली में सैयद अली गिलानी और मसरत आलम को भाग लेने से रोकने के लिए उन्हें प्रशासन ने गुरुवार रात नजरबंद कर दिया था। गिरफ्तारी से पहले भी और गिरफ्तारी के बाद भी भारतीय जनता पार्टी लगातार निशाने पर है।

इन सबके अलावा जो खास बात है वो ये है कि बीजेपी को आड़े हाथों लेने की जल्दी में कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने मसरत आलम और सैयद अली गिलानी को साहब कहकर संबोधित किया। जब मसरत और गिलाने मुद्दे पर दिग्विजय सिंह से राय मांगा गया तो उन्होंने कहा कि 'मसरत साहब और गिलानी साहब दोनों को किन धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है ये जम्मू कश्मीर सरकार को बताना चाहिए।'
इसके अलावा दिग्विजय सिंह ने सोशल नेटवर्किंग साइट पर लिखा कि 'मस्सर्रत आलम और गिलानी जम्मू कश्मीर की सरकार की मेहमान नवाज़ी में बिरयानी नौश फ़रमा रहे हैं। क्या उन पर देश द्रोह का मुकदमा दायर हुआ है?' दिग्विजय सिंह के इस बयान से ऐसा लगता है कि कांग्रेस मसरत और गिलानी जैसे अलगाववादी नेताओं के प्रति साहनुभूति रखती हैं।
हाफिज सईद को भी कह चुके हैं 'साहब'
आतंकवाद जैसे गंभीर मुद्दे पर भाजपा और आरएसएस को कोसने वाले दिग्विजय सिंह ने खुद भारत के सबसे बड़े दुश्मन और कुख्यात आतंकवादी हाफिज सईद के लिये सम्मान टपका चुके हैं। वर्ष 2013 में दिग्विजिय सिंह ने हाफिज सईद को 'साहब' कहकर संबोधित किया था। पत्रकारों से बातचीत के दौरान दिग्विजय सिंह ने हाफिज सईद को हाफिज सईद साहब कहा था।
ओसामा बिन लादेन को कह चुके हैं 'जी'
कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह के मन में दुनिया के सबसे खूंखार आतंकवादी ओसामा बिन लादेन के लिए काफी इज्जत है। तभी तो वर्ष 2011 में वे ओसामा को 'ओसामाजी' कह बैठे। दिग्विजय सिंह ने साथ ही ओसामा बिन लादेन को समुद्र में दफनाए जाने का भी विरोध किया था। उन्होने कहा था कि कोई भी इंसान कितना भी बड़ा अपराधी हो उसका अंतिम संस्कार उसके अपने मजहब के मुताबिक ही होना चाहिए।
ट्विटर पर दिग्विजय सिंह पर फूटा लोगों का गुस्सा
मसरत आलम को साहब कहने के बाद सोशल नेटवर्किंग साइट पर लोगों ने जमकर गुस्सा निकाला है। कोई दिग्विजय सिंह को देशद्रोह कह रहा है तो कोई उन्हें भारत से बाहर निकालने की बात कह रहा है।












Click it and Unblock the Notifications