योगी सरकार को घेरने के लिए ट्वीट कर दिया फर्जी फोटो, यूजर्स ने दिग्विजय सिंह को जमकर किया ट्रोल

नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह भाजपा सरकार और उनके नेताओं के खिलाफ आक्रामक रवैया अपनाते रहे हैं। बुधवार को भी दिग्विजय सिंह ने यूपी की योगी सरकार पर हमला बोलते हुए एक ट्वीट किया था लेकिन ट्वीट में फेक फोटो होने के कारण वे ट्विटर यूजर्स के निशाने पर आ गए। इस ट्वीट को लेकर कई यूजर्स ने दिग्विजय सिंह को जमकर ट्रोल किया।

फेक फोटो ट्वीट कर फंसे दिग्विजय सिंह

फेक फोटो ट्वीट कर फंसे दिग्विजय सिंह

दरअसल, दिग्विजय सिंह ने बुधवार को एक ट्वीट किया, 'ये उत्तर प्रदेश की हालत क्या कर दी योगी ने, अखिलेश यादव द्वारा चलवाई गई 108,102 एम्बुलेंस खड़ी जंग खा रही है और जनता अपने बीमार परिजनों को ठेलों पर अस्पताल ले जा रही है।' ट्वीट के साथ कांग्रेस नेता ने हिंदी में हैशटैग के साथ लिखा, '#वाह_योगी_जी_वाह #बेशरमी_की_भी_हद_होती_है'

कांग्रेस नेता आए यूजर्स के निशाने पर

कांग्रेस नेता आए यूजर्स के निशाने पर

इसके बाद कई यूजर्स ने कांग्रेस नेता को निशाने पर ले लिया। यूजर्स ने इस तस्वीर को फेक बताते हुए दिग्विजय सिंह को जमकर ट्रोल किया। ट्वीट की गई फोटो को जूम करने पर एम्बुलेंस पर अंग्रेजी में आंध्र प्रदेश लिखा दिखाई दे रहा है और छत वाले हिस्से में तेलुगू में कुछ लिखा हुआ है।

दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर योगी सरकार को घेरा था

एक यूजर ने लिखा, लगता है दिग्विजय सिंह की उम्र के कारण आंखों से दिखना कम हो गया है। इसलिए वे पढ़ नहीं पाए कि ये फोटो यूपी की नहीं है। एक अन्य यूजर ने भी लिखा, दिग्गी, उत्तर प्रदेश में तेलूगु भाषा चलती है क्या?' इसके अलावा एक अन्य यूजर ने लिखा, दिग्गी चाचा के पास चश्मा खरीदने का पैसा नहीं है, कांग्रेस का लूटपाट जो कम हो गया है इन चार सालों में।'

यूजर्स ने दिग्विजय सिंह को माफी मांगने को कहा

एक अन्य यूजर ने ट्वीट पर जवाब दिया, 'चाचा कुछ भी कहो पोल खुल गई, अब तो माफी मांग लो', बता दें कि दिग्विजय सिंह ने ये ट्वीट अभी हटाया नहीं है।

ये भी पढ़ें: आज ही म्यांमार भेजे जाएंगे 7 रोहिंग्या, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की प्रशांत भूषण की याचिका

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+