वारिस पठान के '15 करोड़' वाले बयान पर दिग्विजय सिंह ने दिया ये जवाब

नई दिल्ली- कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने एआईएमआईएम नेता वारिस पठान के भड़काऊ और बड़े विवादित बयान के लिए उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पठान ने कर्नाटक के कलबुर्गी में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ आयोजित एक सभा में हिंदू-मुस्लिम को लेकर बहुत ही भड़काऊ बयान दिया है, जिसको लेकर उनके खिलाफ बीजेपी के साथ-साथ अब विपक्ष के कुछ नेताओं ने भी मोर्चा खोल दिया है।

Digvijay Singh gave this answer to the statement of 15 crore of Waris Pathan

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह वारिस पठान के मामले में अपनी आदत से थोड़ा उलट लाइन लेते नजर आए हैं। वारिस पठान के भड़काऊ बयान पर उन्होंने कहा है कि, "इसी प्रकार के बयान असदुद्दीन ओवैसी सांसद के भाई अकबरउद्दीन ओवैसी विधायक ने दिए थे। वारिस पठान के खिलाफ सख़्त कार्यवाही होना चाहिए। कांग्रेस सदैव कट्टरपंथी विचारधारा के खिलाफ लड़ी है। भाजपा और एआईएमआईएम एक-दूसरे के पूरक हैं। दोनों धार्मिक भावना फैला कर नफ़रत पैदा करते हैं।"

गौरतलब है कि मुंबई की बायकुला सीट से एआईएमआईएम के पूर्व विधायक वारिस पठान ने कलबुर्गी में बुधवार को सीएए विरोधी एक रैली में जो कुछ भी कहा था उसका मतलब यही निकाला गया कि भारत में सिर्फ 15 करोड़ मुसलमान हैं, लेकिन वह भी 100 करोड़ हिंदुओं को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए काफी हैं। पठान ने कहा था, 'हम 15 करोड़ हैं, लेकिन 100 करोड़ पर भारी हैं, याद रख लेना ये बात।'

पठान ने ये भी धमकी दी थी कि 'ईंट का जवाब पत्थर से देना सीख लिया है हमने, मगर इकट्ठा होकर चलना पड़ेगा, आजादी लेनी पड़ेगी, और जो चीज मांगने से नहीं मिलती उसको छीनकर लेना पड़ेगा। अब वक्त आ गया है, हमको बोला मां-बहनों को आगे भेज दिया.... अरे भाई अभी तो सिर्फ शेरनियां बाहर निकली हैं और तुम्हारे पसीने छूट गए हैं, अगर हम लोग साथ में आ गए तो क्या होगा।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+