डीजल डीकंट्रोल, दीवाली से पहले मोदी सरकार ने मारा चौका
नयी दिल्ली। दीवाली से पहले केन्द्र सरकार ने देशवासियों को तोहफा दिया है। तोहफा आपकी जेब से जुड़ा है। जी हां आर्थिक सुधारों को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए सरकार ने डीजल के दाम सरकारी नियंत्रण से मुक्त कर दिये।

डीजल की कीमत पर सरकारी अधिकार खत्म होने के बाद अब पेट्रोल की तरह ये भी बाजार के हवाले हो गया है। सरकार के इस फैेसले के बाद डीजल 3.37 रुपए प्रति लीटर सस्ता हो गया, वहीं प्राकृतिक गैस के दाम में 46 प्रतिशत की वृद्धि कर दी गई।
इस अहम फैसले के बाद गैस के दाम बढ़ने से उर्वरक, बिजली, सीएनजी और पीएनजी के दाम पर भी असर पड़ेगा। पिछली बार हुई बढ़ोतरी के बाद डीजल की कीमत बढ़कर 58.97 रुपये लीटर हो गई थी, लेकिन अह इसकी कीमत में गिरावट हुई है। अब दिल्ली में डीजल का दाम 55.60 रुपये लीटर होगा। कोलकाता में 3.51 रुपए की कटौती के साथ 60.30 रुपए, मुंबई में 3.72 रुपए की कटौती के साथ 63.54 रुपए और चेन्नई में 3.65 रुपए की कटौती के साथ 59.27 रुपए प्रति लीटर की दर से डीजल मिलेंगे।












Click it and Unblock the Notifications