डिएगो माराडोना का निधन: शाहरुख, रणवीर से लेकर करीना तक, पूरा बॉलीवुड कर रहा है महान खिलाड़ी को याद

डिएगो माराडोना का निधन: शाहरुख, रणवीर से लेकर करीना तक, पूरा बॉलीवुड कर रहा है महान खिलाड़ी को याद

मुंबई: Bollywood On Diego Maradona dies: अर्जेंटीना के महान फुटबॉल खिलाड़ी डिएगो माराडोना का 60 वर्ष की उम्र 25 नवंबर 2020 की रात निधन हो गया। डिएगो माराडोना के निधन पर बॉलीवुड के भी कई अभिनेता और अभिनेत्रियों ने शोक प्रकट किया है। शाहरुख खान ने सोशल मीडिया पर लिखा है, "डिएगो माराडोना...आपने फुटबॉल को और खूबसूरत बना दिया। आपकी कमी बहुत खलेगी, उम्मीद है तुम अब स्वर्ग का भी दिल वैसे ही बहलाओगे जैसा इस दुनिया का बहलाया।" शाहरुख खान के अलावा रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर, करीना कपूर, करिश्मा कपूर सहित कई सेलेब्रिटी ने डिएगो माराडोना के निधन पर उनको श्रद्धांजलि दी है।

Diego Maradona

शाहरुख खान ने डिएगो माराडोना की यंग ऐज की तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो ट्रॉफी को चूमते नजर आ रहे हैं।

रणवीर सिंह ने डिएगो माराडोना की एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर साझा की है। रणवीर ने कैप्शन में हार्ट ब्रेकिंग वाला इमोजी शेयर किया है और उसके साथ हैशटैग #diegomaradona लिखा है।

अर्जुन कपूर ने डिएगो माराडोना के फुटबॉल विश्व कप ट्रॉफी को चूमने वाली तस्वीर शेयर की है। उन्होंने लिखा, "RIP लीजेंड''

करिश्मा कपूर ने डिएगो माराडोना के साथ अपनी खुद की दो पुरानी तस्वीरें साझा कीं और लिखा, ''दिग्गज डिएगो माराडोना से मुझे भी मिलने का सम्मान मिला था।''एक तस्वीर में फुटबॉलर डिएगो माराडोना करिश्मा कपूर के हाथों को किस करते दिख रहे हैं।

करीना कपूर ने भी माराडोना को श्रद्धांजलि देने के लिए इंस्टाग्राम स्टोरी पर स्टोरी लगाई थीं। करीना ने फुटबॉलर की एक तस्वीर साझा की और लिखा, "रेस्ट इन पावर"। इसके साथ करीना ने टूटे हुए दिल वाला इमोजी शेयर किया।

प्रियंका चोपड़ा ने अर्जेंटीना जर्सी में माराडोना की एक तस्वीर साझा की। पीसी ने लिखा, "RIP डिएगो माराडोना। सभी समय के महानतम फुटबॉल खिलाड़ियों में से एक। एक सच्चा लीजेंड।"

इसके अलावा अभिषक बच्चन, कुणाल कपूर, राहुल बोस और जेनिलिया देशमुख ने भी ट्वीट कर अपना शोक प्रकट करते हुए डिएगो माराडोना को याद किया।

ये भी पढ़ें- माराडोना के निधन से खेल जगत में फैली शोक की लहर, जानें क्या बोले दिग्गज खिलाड़ी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+