मैंने सोनिया गांधी के इशारे पर नहीं किया कोई काम: आजाद
नई दिल्ली। इन दिनों बीजेपी से निस्कासित चल रहे कीर्ति आजाद ने कहा कि वो केवल दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) से भ्रष्टाचार को खत्म करना चाहते हैं, उनकी किसी से पर्सनल दुश्मनी नहीं है।
मैंने कोई ऐसा काम नहीं किया है जिससे कि बीजेपी की छवि धूमिल हो या उसका अहित हो, मैं बस उन लोगों को बेनकाब करना चाहता हूं, जो डीडीसीए में भ्रष्टाचारी हैं। मैं एक ईमानदार नेता हूं और वफादारी निभायी है इसलिए मैं ऐसी बातों का सीधे तौर पर खंडन करता हूं कि मैंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के इशारे पर लोकसभा में सवाल उठाए। लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है।
मैंने सोनिया गांधी के इशारे पर नहीं किया कोई काम
मेरी ईमानदारी से बीजेपी के काफी लोग जलते हैं और इसी कारण मेरे ऊपर वो फालतू के आरोप लगा रहे हैं।













Click it and Unblock the Notifications