नेहा कक्कड़ और आदित्य नारायण ने गुपचुप की शादी! सामने आया ये अनसीन Video

मुंबई। इंडियन आइडल शो में प्रतियोगियों से ज्यादा जज नेहा कक्कड़ और होस्ट आदित्य नारायण की जोड़ी मशहूर हो रही है। दोनों की शादी की चर्चा भी लंबे समय से हो रही है। हालांकि दोनों ने आधिकारिक तौर पर कभी इस बारे में कुछ नहीं कहा है। लेकिन अब एक अनदेखा वीडियो सामने आया है। जिसमें नेहा और आदित्य एक दूसरे को वरमाला पहनाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

दोनों एक दूसरे को वरमाला पहना रहे हैं

दोनों एक दूसरे को वरमाला पहना रहे हैं

नेहा आदित्य नाम के फैन पेज पर इस वीडियो को शेयर किया गया है। इसमें नेहा लाल रंग की ड्रेस में दिखाई दे रही हैं। वहीं आदित्य ने शेरवानी पहनी हुई है। दोनों काफी खुश दिख रहे हैं। जब दोनों एक दूसरे को वरमाला पहनाते हैं तो पास में एक पंडित भी मंत्र पढ़ते दिखाई दे रहे हैं। इससे पहले खबर आई थी कि दोनों 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के दिन शादी करेंगे।

वीडियो में कई कंटेस्टेंट्स भी नजर आ रहे हैं

लेकिन आप ये सोचकर हैरान मत होइए कि इतने बड़े सिंगर्स की शादी भला गुपचुप तरीके से कैसे हो गई। दरअसल ये शादी असल में नहीं हुई है। बल्कि इंडियन आइडल के सेट पर मस्ती-मजाक में ऐसा किया गया है। वीडियो में शो के कई कंटेस्टेंट्स भी नजर आ रहे हैं। हर कोई मस्ती के मूड में दिख रहा है। बता दें कुछ दिन पहले भी आदित्य के पिता मशहूर बॉलीवुड सिंगर उदित नारायण ने ये बयान दिया था कि नेहा और आदित्य की शादी की खबरें सिर्फ शो की टीआरपी बूस्ट करने के लिए फैलाई गई हैं।

दोनों की शादी पर क्या बोले थे उदित नारायण?

दोनों की शादी पर क्या बोले थे उदित नारायण?

बीते महीने शो के सेट पर आदित्य के माता-पिता आए थे। वहीं नेहा के माता-पिता भी दोनों की शादी के लिए राजी थे। उदित नारायण ने एक इंटरव्यू में कहा था, 'आदित्य और नेहा सच में शादी नहीं कर रहे हैं। ये सब इंडियन आइडल 11 की टीआरपी को बूस्ट करने के लिए किया जा रहा है। आदित्य हमारा बेटा है। हम उसकी शादी का इंतजार कर रहे हैं। अगर शादी की ये खबरें सच होतीं तो मेरी पत्नी और मैं दुनिया के खुशनसीब माता-पिता होते। लेकिन आदित्य ने हमसे ऐसा कुछ साझा नहीं किया है।' वहीं दोनों के फैंस की बात करें तो उन्हें इनकी जोड़ी काफी पसंद आ रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+