भारत-अमेरिका प्रवासी कूटनीति सीरीज: जुड़िए नासा की एरोस्पेस इंजीनियर डॉक्टर स्वाति मोहन के साथ
चेन्नई, 22 जुलाई। अमेरिकी काउंसलेट जनरल चेन्नई जल्द ही एक प्रवासी कूटनीति, डायस्पोरा डिप्लोमैसी सीरीज की वर्चुअल शुरुआत भारतीय अमेरिकी एरोस्पेस इंजीनियर डॉक्टर स्वाति मोहन के साथ 28 जुलाई शाम 7 बजे से शुरू करने जा ररहा है। बता दें कि डॉक्टर स्वाति मोहन नासा के जेट प्रपोल्सन लैब में गाइडेंस नेविगेशन एंड कंट्रोल सिस्टम इंजीनियर ग्रुप की सुपरवाइजर हैं। उन्होंने नासा के मार्स मिशिन 2020 की अगुवाई की थी।

इस प्रवासी कूटनीति सीरीज के जरिए अमेरिकी काउंसलेट जनरल चेन्नई भारतीय अमेरिकी लोगों की भूमिका को दर्शाएगा जिनकी मदद से भारत और अमेरिका के बीच रिश्ते बेहतर हुए हैं। इस सीरीज में भारतीय अमेरिकी समुदाय का अमेरिका के बिजनेस, एकेडमिक, इनोवेशन, स्वास्थ्य और विज्ञान के क्षेत्र में बेहतरीन योगदान को भी बताया जाएगा। चेन्नई में यूएस काउंसल जनरल ज्यूडिथ रेविन इस सीरीज को लॉन्च करेंगे। उन्होंने बताया कि 40 लाख से अधिक अमेरिकी लोगों की जड़े भारत से जुड़ी हैं। ये प्रवासी भारत और अमेरिका के बीच आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक रिश्तों को मबजूत करने के लिए एक मजबूत इंजन का काम करते हैं। हम लोगों तक पहुंचने के लिए भारतीय अमेरिकी प्रवासियों तक पहुंचना चाहते हैं।
इसे भी पढ़ें- केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के खिलाफ फेसबुक पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, यूपी के प्रोफेसर को भेजा गया जेल
इस सीरीज में डॉक्टर मोहन भारत के यूएन स्पेस फॉर वूमेन नेटवर्क मेंटॉर दीपना गांधी और अन्य छात्रों के साथ बातचीत करेंगी। इसके अलावा वो पत्रकारों और अंतरिक्ष में रुचि रखने वालों से भी बात करेंगी। वो मार्स रोवर मिशन को कैसे बचाया जाए, भारत के साथ अपने जुड़ाव, अमेरिका में अपनी उच्च शिक्षा आदि पर भी अपने अनुभव साझा करेंगी। आप भी इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए खुद को रजिस्टर कर सकते हैं। इसके लिए आपको इस लिंक पर जाकर रजिस्टर करना होगा-
https://statedept.zoomgov.com/webinar/register/WN_Zh6CxJU7QyugRH3gJ9FlEg
इस कार्यक्रम यूएस काउंसलेट जनरल चेन्नई के फेसबुक पेज पर लाइव स्ट्रीम किया जाए, जिसे आप यहां देख सकते हैं।
https://www.facebook.com/chennai.usconsulate
दर्शक अपने सवाल कार्यक्रम के दौरान कमेंट बॉक्स में भेज सकते हैं, चुनिंदा सवालों के जवाब डॉक्र मोहन देंगी।












Click it and Unblock the Notifications