तो इसलिए अपने दस्ताने और पैड्स नीलाम करेंगे धोनी
नयी दिल्ली। टीम इंडिया के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी अपना पैड्स और दस्ताने नीलाम करेंगे। धोनी के साथ -साथ टेनिस स्टार लिएंडर पेस, अजिंक्य रहाणे,वीवीएस लक्ष्मण, केकेआर के खिलाड़ी मनीष पांडे, ब्रैड हॉग, भारतीय महिला टीम की तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी, भारतीय फुटबॉल कप्तान सुनील छेत्री और जेजे लालपेखलुआ ने भी अपनी जर्सी नीलाम करेंगे। धोनी को पछाड़कर विराट ने बनाई TOP 10 खिलाड़ियों में जगह

भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने भी कुछ जर्सी दान में दी है जबकि बांग्लादेश के क्रिकेटर शाकिब अल हसन ने अपने ऑटोग्राफ वाला बल्ला दिया है। इस नीलामी के पीछे का मकसद बहुत की नेक था। धोनी समेत तमाम खिलाड़ियों ने कैंसर पेसेंट की मदद के लिए ये नीलामी होगी। Video: धोनी ने फिर किया साबित, क्यों कहते हैं उन्हें बेस्ट मैच फिनिशर?
ये नीलामी कोलकाता के रहने वाले कैंसर पीड़ित बापी मांझी और दिवंगत अलीप चक्रवर्ती की मदद के लिए की गई। नीलामी से आई पूरी राशी लीवर कैंसर से जूझ रहे बापी मांक्षी के परिवार को दी जाएगी। वहीं इसका कुछ हिस्सा अलीप चक्रवर्ती के परिवार को दिया जाएगा। ये चैरिटी 11 जून को होने वाली है।












Click it and Unblock the Notifications