Dheeraj Sahu: कौन हैं कांग्रेस के 'धन कुबेर' सांसद धीरज साहू, जिनके घर से मिला 200 करोड़ कैश

Congress Dheeraj Sahu IT Raid News: कांग्रेस पार्टी एक बार फिर भ्रष्टाचार के मुद्दे पर घिरी हुई है। झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू इन दिनों आयकर विभाग के निशाने पर हैं। इनकम टैक्स विभाग की टीम ने छापेमारी में अब तक 250 करोड़ रुपए से ज्यादा कैश बरामद किया है। ऐसे में जानिए कौन हैं कांग्रेस के राज्यसभ सांसद धीरज साहू?

विधानसभा चुनाव में करारी हार पर मंथन करने वाली कांग्रेस एक और नई मुसीबत से दो-चार होती नजर आ रही है। बीजेपी धीरज साहू के ठिकानों पर पड़ी रेड को लेकर कांग्रेस पर हमलावर है।

Congress Dheeraj Sahu

3 दिनों तक चली छापेमारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक झारखंड और ओडिशा में बौध डिस्टिलरीज के परिसरों पर आयकर विभाग की छापेमारी तीसरे दिन भी जारी रही। जिसमें 200 करोड़ रुपये नकद जब्त किए गए हैं। आईटी विभाग के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बलदेव साहू इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड कंपनी, बौध डिस्टिलरीज की एक समूह कंपनी है, जो कि झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू से जुड़ी हुई है।

मंगानी पड़ी 3 दर्जन नोट गिनने की मशीन

छापेमारी में 9 अलमारियां नोटों से भरी पाई गईं, जिनको गिनने के लिए 3 दर्जन मशीनें मंगवानी पड़ी। इनकम टैक्स विभाग के अधिकारियों ने ओडिशा और झारखंड में कई जगहों पर छापेमारी की। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार 200 करोड़ से ज्यादा का कैश ओडिशा और झारखंड में उनके घर से बरामद हुआ है।

आयकर विभाग ने लगातार तीन दिनों तक छापेमारी की। इस दौरान 200 करोड़ रुपए नकद बरामद किए गए हैं, जिनका "कोई हिसाब नहीं है"।

कौन हैं कांग्रेस के 'धन कुबेर' सांसद

राज्यसभा की वेबसाइट के मुताबिक 23 नवंबर 1955 को धीरज प्रसाद साहू का जन्म रांची में हुआ। उनके पिता का नाम राय साहब बलदेव साहू है और मां का नाम सुशीला देवी है।

धीरज साहू तीन बार राज्यसभा सांसद रहे हैं। सबसे पहले 2009 में राज्य सभा सांसद बने थे। फिर जुलाई 2010 में वो झारखंड से राज्य सभा के लिए चुने गए। इसके बाद तीसरी बार वो मई 2018 में राज्य सभा के लिए चुने गए।

धीरज साहू एक व्यापारी परिवार से ताल्लुक रखते हैं। 2018 में राज्यसभा के लिए चुने जाने से पहले दाखिल चुनावी हलफनामे में धीरज ने अपनी संपत्ति 34.83 करोड़ रुपये की घोषित की थी। उन्होंने 2.04 करोड़ चल संपत्ति होने का दावा भी किया था। हलफनामे के अनुसार उनके खिलाफ कोई आपराधिक मामला नहीं था। इसके अलावा उनके पास एक रेंज रोवर, एक फॉर्च्यूनर, एक बीएमडब्ल्यू और एक पाजेरो कार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+