इस शख्‍स के एक गाने पर अखिलेश यादव ने दे दी मध्‍य प्रदेश चुनाव प्रचार की जिम्‍मेदारी, नेपाल में भी मचा रहा है धूम

नई दिल्‍ली। लोकसभा चुनाव 2019 की तैयारी अभी से शुरू हो गई है। चुनाव के मद्देनजर सभी राजनीतिक पार्टियां और तमाम नेता अपने प्रचार में जुट गए हैं। प्रचार के लिए बैनर, होर्डिंग, सोशल मीडिया से लेकर सभी माध्यमों का इस्तेमाल किया जा रहा है। लेकिन, समाजवादी पार्टी और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का प्रचार विदेशी मीडिया में भी हो रहा है। जी हां नेपाली एफएम द्वारा समाजवादी पार्टी का प्रचार जमकर किया जा रहा है। नेपाल में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जमकर गुणगान हो रहा है। गुणगान के लिए जो गाना (नेता केतनो केहू बनी लेकिन अखिलेश ना होई) गाया जा रहा है उसे देवरिया के गायक धर्मेद्र सिंह सोलंकी ने गाया है। इस गाने से धर्मेंद्र को भी अलग पहचान मिल गई है।

अखिलेश ने बुलाया और दे दी बड़ी जिम्‍मेदारी

अखिलेश ने बुलाया और दे दी बड़ी जिम्‍मेदारी

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को धर्मेद्र सिंह सोलंकी को लखनऊ बुलाकर बातचीत की और मध्य प्रदेश में चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी सौंप दी है। उधर, नेपाली एफएम से पूर्व मुख्यमंत्री के गुणगान से राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

सपा के टिकट पर जिला पंचायत सदस्य रह चुके हैं धर्मेद्र

सपा के टिकट पर जिला पंचायत सदस्य रह चुके हैं धर्मेद्र

देवरिया जनपद के मईल चौराहा से सटे बभनी गांव के निवासी व बिरहा गायक धर्मेंद्र सिंह सोलंकी सपा के टिकट पर जिला पंचायत सदस्य रह चुके हैं। इस समय सपा के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव हैं। एक माह पूर्व उन्होंने सपा को समर्पित आठ गाना गाया और उसे यूट्यूब पर लोड कर दिया। इस बीच नेपाली एफएम द्वारा धर्मेंद्र के गानों का हर दिन रात को नौ से रात दस बजे तक प्रसारण किया जा रहा है।

बीजेपी सरकार जल्‍द लगा सकती है रोक

बीजेपी सरकार जल्‍द लगा सकती है रोक

दरअसल, उत्तर प्रदेश के कई जिले नेपाल की सीमा से सटते हैं। सिद्धार्थनगर, महराजगंज जैसे कुछ जिले हैं जो नेपाल की सीमा से सटते हैं। ऐसे में नेपाल सीमा से सटे हुए भारतीय जिलों के लोगों को प्रभावित करने के लिए अब समाजवादी पार्टी नेपाली एफएम का सहारा ले रही है। नेपाली एफएम में इस तरह से वोटों को प्रभावित करने की जानकारी होने के बाद अब बीजेपी सरकार जल्द इस पर रोक लगाने की बात कह रही है।

सपा के लोगों का देश से मोह भंग हो गया है और अब नेपाल जाकर राजनीति कर रहे हैं

सपा के लोगों का देश से मोह भंग हो गया है और अब नेपाल जाकर राजनीति कर रहे हैं

इस मामले में महराजगंज के बीजेपी सांसद पंकज चौधरी ने कहा कि सपा के लोगों का देश से मोह भंग हो गया है और अब नेपाल जाकर राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दूसरे देश में जाकर वर्तमान सरकार की नीतियों की आलोचना करना निंदनीय है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि वह इस मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई करे और प्रसारण पर रोक लगाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+