रेंगाली बांध से विस्थापित लोगों के मुआवजे की मांग को लेकर केंद्रीय मंत्री प्रधान ने सीएस पटनायक का लिखा पत्र
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को केंद्रीय शिक्षा, कौशल विकाया और उद्यमिता मंत्री धमेंद्र प्रधान ने एक पत्र लिखा है। इस पत्र के जरिए केंद्रीय मंत्री प्रधान ने रेंगाली बांध परियोजना के कारण विस्थापित हुए लोगों को बढ़ी हुई मुआवजा राशि प्रदान करने और उकनी सात सूत्री मांगों को पूरा करने का अनुरोध किया है।

सीएम को लिखे पत्र में प्रधान ने लिखा
ब्राह्माणी नदी पर रेंगाली बहुउदेश्यीय नदी तटबंध परियोजना ओडिशा की दूसरी सबसे बड़ी नदी तटबंध परियोजना है और इससे ओडिशा की सिंचाई और बिजली उत्पादन क्षमता में वृद्धि हुई है लेकिन इस परियोजना ने राज्य के हजारों विस्थापित निवासियों को लगभग पांच दशकों तक के लगातार दुख में ढकेल दिया है।
केंद्रीय मंत्री ने अपने पत्र में आगे लिखा
वर्ष 1973 में ओडिशा अंगुल और देवगढ़ जिले के पल्लाहाड़ा, तालचेर के 263 गांव पानी में डूब गए थे जिसमें लगभग 13,000 परिवार बेघर हो गए। कई लोगों को उचित आवास और मुआवजे की कमी के कारण परेशानी उठानी पड़ी। निवासियों को बिना किसी स्पष्ट पुनर्वास नीति या किसी ग्राम सभा या सार्वजनिक सुनवाई के स्थानांतरित होने के लिए मजबूर किया गया।
मंत्री ने पत्र में आगे चिंता जताते हुए लिखा न्याय के लिए कई विरोध प्रदर्शन और भूख हड़तालें हुईं, लेकिन विस्थापित लोगों की स्थिति में कोई बदलाव नहीं आया है।












Click it and Unblock the Notifications