बकरियां बेचकर शौचलाय निर्माण कराने वाली कुंवर बाई का निधन, पीएम मोदी ने लिए थे आशीर्वाद

रायपुर। बकरी बेच कर बहू के लिए शौचलाय का निर्माण कराने वाली महिला कुंवर बाई का आज 106 साल की उम्र में देहांत हो गया। छत्तीसगढ़ स्थित रायपुर के अस्पताल में सुबह 10.47 बजे कुंवर ने आखिरी सांस ली। कुंवर के परिजनों ने जानकारी दी कि वो बीते दो हफ्तों से अस्वस्थ थीं। तबीयत ज्यादा खराब होने पर उन्हें गुरुवार को धमरती से रायपुर रेफर किया गया। रायपुर स्थित अंबेडकर अस्पताल पहुंचने के बाद कुंवर कोई तुरंत ICU में भर्ती किया गया लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट 'स्वच्छ भारत मिशन' का चेहरा कुंवर बाई को चुना गया था।

बकरियां बेचकर शौचलाय निर्माण कराने वाली कुंवर बाई का निधन, पीएम मोदी ने लिए थे आशीर्वाद

कुंवर बाई पहली बार उस समय चर्चा में आई थी जब उन्होंने अपनी बकरियां बेचकर शौचालय का निर्माण कराया था। कुंवर बाई को स्वच्छ भारत मिशन का शुभंकर (मैस्कॉट) चुना गया है। मोदी ने 17 सितंबर 2016 को राजधानी दिल्ली में उन्हें सम्मानित किया था। मोदी ने जब फरवरी 2016 में छत्तीसगढ़ का दौरा किया था तो राजनंदगांव में आयोजित रैली के दौरान उन्होंने कुंवर बाई के पैर भी छुए थे।

कुंवर बाई ने अपनी 8 से 10 बकरियां बेचकर न केवल टॉयलेट का निर्माण कराया था बल्कि उन्होंने घर-घर जाकर लोगों को टॉयलेट बनवाने के लिए प्रोत्साहित किया था। कुंवर बाई के समझाने का असर भी उनके गांव के लोगों को हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+