केदारनाथ में यात्रियों की सुरक्षा से हुआ खिलवाड़! DGCA ने 5 हेलीकॉप्टर ऑपरेटरों पर लगाया 5-5 लाख का जुर्माना

नई दिल्ली, अगस्त 17। उत्तराखंड के केदारनाथ धाम में यात्रियों को लाने और ले जाने वाले 5 हेलीकॉप्टर ऑपरेटरों पर 5-5 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। यह जुर्माना नागरिक उड्डयन महानिदेशालय यानि कि डीजीसीए की ओर से लगाया गया है। डीजीसीए के अधिकारियों ने बुधवार को न्यूज एजेंसी एएनआई को इस बारे में जानकारी दी। अधिकारियों ने यह भी बताया कि जुर्माने के साथ-साथ दो अन्य ऑपरेटरों के अधिकारियों को सस्पेंड भी किया जा चुका है।

Kedarnath helicopter

क्यों लगाया गया है यह जुर्माना?

आपको बता दें कि डीजीसीए ने यह जुर्माना नागरिकों की सुरक्षा से हो रही खिलवाड़ के बाद लगाया है। दरअसल, इन हेलीकॉप्टर ऑपरेटरों का एक ऑडिट कराया गया था, जिसमें सामने आया कि यात्रियों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया गया है। दरअसल, 31 मई को तीर्थयात्रियों को ऊंचाई पर ले जा रहे एक हेलीकॉप्टर की हार्ड लैंडिंग हुई और उसके बाद नियामकों ने एक टीम बनाई और ऑडिट हुआ। इस ऑडिट में हेलीकॉप्टर ऑपरेटर की लापरवाही सामने आई।

DGCA के एक अधिकारी ने एएनआई को बताया है कि केदारनाथ में शटल संचालन में शामिल हेलीकॉप्टरों की स्पॉट जांच करने के लिए एक टीम का गठन किया था। 7 और 8 जून को टीम ने स्पॉट चेक किया जिसमें गंभीर अनियमितताओं का पता चला। इसके बाद एक विस्तृत ऑडिट करने का निर्णय लिया गया।

डीजीसीए की जांच के अनुसार, 31 मई को एक बड़ी घटना हुई, थंबी एविएशन प्राइवेट लिमिटेड का एक हेलीकॉप्टर केदारनाथ हेलीपैड पर उतरते समय नियंत्रण से बाहर हो गया और 270 डिग्री तक घूम गया था। इसके बाद पायलट ने काफी हार्ड लैंडिंग की थी। जांच में पता चला कि हेलीकॉप्टर टच डाउन के दौरान हेलीपैड की सतह से जोर से टकराया, जिसके बाद वह उछल गया और लगभग 270 डिग्री दिशा खोने के बाद फिर से जमीन पर स्थिर हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+