बीजेपी हाईकमान के अनुरोध पर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम बने देवेंद्र फडणवीस, पहले किया था मना
नई दिल्ली, जून 30। महाराष्ट्र में पिछले 2 हफ्ते से चल रहे सियासी ड्रामे का आखिरकार अंत हो गया है। शिवसेना से बागी हुए एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं। देवेंद्र फडणवीस ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए उन्होंने शिंदे के नाम का ऐलान किया था। साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि वो इस सरकार से बाहर रहेंगे। फडणवीस के इस फैसले ने सभी को चौंका दिया था, लेकिन केंद्रीय नेतृत्व के कहने पर देवेंद्र फडणवीस ने भी राज्य के डिप्टी सीएम के रूप में शपथ ली है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा था कि बीजेपी केंद्रीय नेतृत्व ने देवेंद्र फडणवीस से अनुरोध किया है कि वो सरकार का हिस्सा हो और राज्य के डिप्टी सीएम बनें।

Recommended Video
क्या कहा है जेपी नड्डा ने?
एएनआई से बात करते हुए नड्डा ने कहा था, "भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने फैसला किया है कि देवेंद्र फडणवीस को सरकार का हिस्सा बनना चाहिए। इसलिए, उनसे व्यक्तिगत अनुरोध किया और केंद्रीय नेतृत्व ने कहा है कि देवेंद्र फडणवीस को महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम के रूप में कार्यभार संभालना चाहिए।" केंद्रीय नेतृत्व के इस अनुरोध को देवेंद्र फडणवीस ने मान लिया और शिंदे के साथ ही डिप्टी सीएम पद की शपथ ले ली है। इसकी जानकारी गृहमंत्री अमित शाह ने दी थी।
अमित शाह ने किया है ट्वीट
अमित शाह ने एक ट्वीट में कहा है, "भाजपा अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी के कहने पर देवेंद्र फडणवीस जी ने बड़ा मन दिखाते हुए महाराष्ट्र राज्य और जनता के हित में सरकार में शामिल होने का निर्णय लिया है। यह निर्णय महाराष्ट्र के प्रति उनकी सच्ची निष्ठा व सेवाभाव का परिचायक है। इसके लिए मैं उन्होंने हृदय से बधाई देता हूँ।" शपथ ग्रहण के बाद देवेंद्र फडणवीस ने ट्वीट कर कहा है कि उन्होंने पार्टी के आदेश का पालन किया है।












Click it and Unblock the Notifications