CM Devendra Fadnavis: बेदाग रहा है सियासी सफर, किताबों से है बहुत ज्यादा प्रेम

मुंबई। महाराष्ट्र में शनिवार सुबह भारतीय राजनीति का सबसे बड़ा उलटफेर देखने को मिला, शनिवार सुबह बीजेपी ने एनसीपी के साथ मिलकर सरकार बना ली, आज सुबह 8 बजे राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने देवेंद्र फडणवीस को सीएम पद की शपथ दिलाई तो वहीं अजित पवार ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली, शपथ लेने के बाद देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र की जनता ने स्पष्ट जनादेश दिया था, हमारे साथ लड़ी शिवसेना ने उस जनादेश को नकार कर दूसरी जगह गठबंधन बनाने का प्रयास किया, महाराष्ट्र को स्थिर शासन देने की जरूरत थी। महाराष्ट्र को स्थायी सरकार देने का फैसला करने के लिए अजित पवार को धन्यवाद।

और इस तरह से देवेंद्र फडणवीस को दोबारा सीएम की कुर्सी नसीब हुई है, चलिए जानते हैं एक नजर उनके अब तक के सियासी सफर पर...

बिजनेस मैनेजमेंट में स्नातकोत्तर डिग्री

बिजनेस मैनेजमेंट में स्नातकोत्तर डिग्री

देवेंद्र फडणवीस का पूरा नाम देवेंद्र गंगाधर फडणवीस है। 22 जुलाई 1970 को नागपुर, महाराष्ट्र में ब्राह्मण परिवार जन्मे फडणवीस, साल 2014 में 44 वर्ष की उम्र में शरद पवार के बाद महाराष्ट्र के सबसे छोटे मुख्यमंत्री बने थे, उन्होंने 31 अक्टूबर, 2014 को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में सीएम पद की शपथ ली थी।

नागपुर के सरकारी लॉ कॉलेज में दाखिला लिया

फडणवीस ने नागपुर में सरस्वती विद्यालय, शंकर नगर चौक से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की, उन्होंने पांच साल की एकीकृत कानून की डिग्री के लिए नागपुर के सरकारी लॉ कॉलेज में दाखिला लिया, और 1992 में स्नातक की उपाधि प्राप्त की और बिजनेस मैनेजमेंट में स्नातकोत्तर डिग्री और डीएसई, बर्लिन से परियोजना प्रबंधन में डिप्लोमा किया है।

फडणवीस के पिता जनसंघ के नेता थे

फडणवीस के पिता जनसंघ के नेता थे

90 के दशक में राजनीति में प्रवेश करने वाले फडणवीस का परिवार पहले से ही राजनीति में था, उनके पिता जनसंघ के नेता थे और उनकी चाची शोभा फडणवीस बीजेपी-शिवसेना की पहली सरकार में मंत्री थीं, 90 के दशक में वे नागपुर के मेयर थे और पहली बार 1999 में राज्य विधानसभा के लिए चुने गए थे, सीएम बनने से पहले वे कभी किसी मंत्री के पद पर भी नहीं रहे थे।

नगर निगम के नगरसेवक भी रहे हैं फडणवीस


21 साल की उम्र में देवेंद्र फडणवीस नागपुर के नगर निगम के नगरसेवक नियुक्त किए गए। साल 1997 में मात्र 27 साल की उम्र में वो मेयर बने और साल 1997 से 2001 तक महापौर रहे. साल 1999 में वो नागपुर से विधायक बने तो साल 2001 में भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी रहे. साल 2014 के विधानसभा चुनाव में देवेंद्र फडणवीस नागपुर के दक्षिण पश्चिम से विधायक बने।

बेदाग रहा है फडणवीस का सियासी सफर

बेदाग रहा है फडणवीस का सियासी सफर

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने साल 2019 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों का आगाज़ अमरावती से जन आदेश यात्रा के साथ किया, तकरीबन साढ़े चार हज़ार किमी की यात्रा के दौरान देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के तकरीबन हर इलाके, गांव और जनपद में लोगों से मिले, विदर्भ से महाराष्ट्र की राजनीति में मुकाम हासिल करने वाले देवेंद्र फडणवीस नागपुर दक्षिण-पश्चिम विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा और विजयी हुए, उनका अब तक का राजनीतिक सफर बेदाग रहा है।

किताबों से प्रेम करते हैं फडणवीस

देवेंद्र ने 2006 में अमृता रानाडे से विवाह किया। वह एक्सिस बैंक में काम करती हैं। देवेंद्र और अमृता की एक बेटी दिविजा है।फणनवीस किताबें लिखना पसंद करते हैं। वे तीन मराठी किताब लिख चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+