नीट एंड क्लीन सरकार के साथ ही करूंगा प्रगति: देवेंद्र फडणवीस

मुंबई| महाराष्ट्र के नवनिर्वाचित सीएम देवेंद्र फडणवीस ने सीएम की कुर्सी के लिए चुने जाने के बाद अपने इरादे स्पष्ट कर दिये हैं। दिन में 15 घंटे काम करने वाले देवेंद्र ने मंगलवार को कहा को वो राज्य को एक साफ-सुथरी सरकार और सुशासन देंगे।

भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद फडणवीस ने कहा, "मैं महाराष्ट्र की जनता को विश्वास दिलाना चाहता हूं कि हम राज्य को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश को दिए गए सुशासन और विकास के पथ पर आगे ले जाने का पूरा प्रयास करेंगे। हम पूरी तरह से नीट एंड क्लीन सरकार के साथ महाराष्ट्र को विकास के पथ पर आगे बढ़ायेंगे।"

नीट एंड क्लीन सरकार के साथ ही होगी प्रगति

फडणवीस के भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद उनके समर्थक काफी जोश में दिखे। फडणवीस ने विधानसभा चुनाव में भाजपा के उम्दा प्रदर्शन का श्रेय मोदी, पार्टी अध्यक्ष अमित शाह और पार्टी के अन्य साथी कार्यकर्ताओं को दिया।

गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को महाराष्ट्र में देवेंद्र फड़णवीस के नेतृत्व में पार्टी की पहली सरकार बनाने की ओर कदम बढ़ाया। फड़णवीस 31 अक्टूबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। मंगलवार को केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह सहित पार्टी के केंद्रीय नेताओं राजीव प्रताप रूडी, ओ.पी. माथुर और जे.पी. नड्डा की मौजूदगी में राज्य के 121 भाजपा विधायकों ने फड़णवीस को पार्टी विधायक दल का नेता चुना गया।

15 घंटे तक काम करने वाले देवेन्द्र फडनीस ही होंगे महाराष्ट्र के अगले सीएम

देवेंद्र फड़णवीस भी मोदी की तरह ही कथनी पर विश्वास करते हैं। पार्टी में उनकी छवि एक ईमानदार और जुझारू नेता की रही है। पीएम मोदी की ही तरह उनका व्यक्तित्व भी स्वामी विवेकानंद के सिद्धांतो से प्रभावित है। आपको बता दें कि शरद पवार के बाद फड़णवीस महाराष्ट्र के दूसरे सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री होंगे। वह मात्र 44 वर्ष की उम्र में राज्य के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+