VIDEO:दुल्हन ने किया 'दिलबरों' गाने पर डांस, इमोशनल हुए पिता को देख लोगों की आंखें हुईं नम

नई दिल्ली, 01 सिंतबर: शादी डांस और संगीत के बिना अधूरी है। सोशल मीडिया पर दूल्हा-दुल्हन के डांस वीडियो खूब वायरल होते हैं। लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर एक बहुत ही इमोशनल कर देने वाला दुल्हन का डांस वीडियो वायरल हुआ है। वायरल हो रही क्लिप में देशी दुल्हन अपनी शादी के मौके पर पिता को इमोशनल ट्रिब्यूट देती नजर आई। जिसे देखकर हर किसी की आंख में आंसू आ गए।

बहन के साथ दुल्हन ने किया डांस

बहन के साथ दुल्हन ने किया डांस

अब वायरल हो रहे इस वीडियो को नविक प्रोडक्शंस नाम के एक इंस्टाग्राम पेज ने शेयर किया गया है। छोटी क्लिप में अनवी शर्मा नाम की दुल्हन को उसकी बहन के साथ डांस करते हुए दिखाया गया है। दोनों ने इमोशनल गीतों के एक मैशअप पर बहुत ही खूबसूरत डांस किया। देशी दुल्हन राज़ी फिल्म का गाना'दिलबरो' और 'पापा कहते हैं' के मैशअप पर डांस करती दिखीं।

डांस देख इमोशनल हुए लोग

डांस देख इमोशनल हुए लोग

दुल्हन अनवी के शानदार परफॉर्मेंस और उसके इमोशनल एक्सप्रेशन ने डांस देख रहे पिता को भी इमोशनल कर दिया। जिसके बाद पिता को इमोशनल देख दुल्हन उनके पास आती है औऱ उन्हें गले लगा देती है। बाप-बेटी को इमोशनल होता देख शादी में शामिल करीब 600 मेहमान की आंखों में आंसू आ जाते हैं।

देखें वायरल वीडियो

ऑनलाइन साझा किए जाने के बाद वीडियो को 5 लाख से अधिक बार देखा गया। सोशल मीडिया पर भी यूजर्स दुल्हन के डांस से काफी प्रभावित हुए। लोग दुल्हन का धमाकेदार डांस देखकर जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "आपके प्रदर्शन ने मुझे रुला दिया। वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, "ये तो बहुत प्यारा है OMG।

दुल्हन ने किया दिल जीतने वाला डांस

इसी तरह का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। वायरल वीडियो में एक दुल्हन स्टेज पर डांस के लिए पहुंच जाती है। गले में जयमाला पहने दुल्हन जब फ्लोर पर आई तो हर कोई हैरान रह गया। देखते ही देखते 'मुझे नौलखा मंगा दे रे' गाने पर वो डांस करने लगती है। जिसके देखकर हर कोई मुस्करा उठता है और दुल्हन को चियर करने लगते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+