भारतीय सेना में आने वाली है देसी बोफोर्स 'धनुष'
बेंगलुरु। बोफोर्स तोपों का नाम आपने जरूर सुना होगा और यह भी जानते होंगे कि ये तोपें भारत ने स्वीडन से खरीदी थीं। खैर अब तक विदेशी बोफोर्स से काम चला रही भारतीय सेना को जल्द ही देसी यानी खुद की बनायी हुई बोफोर्स जैसी तोप "धनुष" मिलने वाली है। धनुष ने सभी तकनीकी परीक्षण पास कर लिये हैं।

रक्षा मंत्रालय ने अधिकारिक तौर पर इस धनुष के सभी परीक्षण पास करने की पुष्टि कर दी है। भारतीय वैज्ञानिकों द्वारा तैयार की गई 155 एमएम X 45 एमएम कैलीबर आर्टिलरी तोप धनुष का भीषण गर्मी और जमा देने वाली ठंड दोनों में परीक्षण किया गया।
रक्षा मंत्रालय के अनुसार रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर ने सांसदों की कमेटी को धनुष के बारे में सभी जानकारियां दे दी हैं। धनुष के बारे में कुछ महत्वपूर्ण बातें आन बिंदुओं में पढ़ सकते हैं-
- एक धनुष तोप की कीमत करीब 12 से 14 करोड़ होगी। यह बोफोर्स व ऐसी अन्य तोपों की कीमत की आधी है।
- धनुष में कई ऐसे फीचर होंगे, जो वर्तमान में इस्तेमाल की जा रही बोफोर्स में नहीं हैं।
- धनुष का एक ट्रायल पोखरण में भी किया गया। यह इस तोप का सबसे बड़ा ट्रायल था।
- भारतीय सेना 155 एमएम आर्टिलरी गन का इंतजार तीस वर्षों से कर रही है।
- धनुष की रेंज बोफोर्स से अधिक है।
- धनुष के निर्माण में देश की 39 ऑर्डिनेंस फैक्ट्रियों की मेहनत लगी है।

धनुष के अलावा क्या-क्या बनाया गया है सेना के लिये
- 40X46 एमएम के लो विलॉसिटी ग्रेनेड
- 40 एमएम का मल्टी ग्रेनेड लॉन्चर
- 7.62 x 39 एमएम की राइफल 'घातक'












Click it and Unblock the Notifications