राजस्थान चुनाव से पहले समर्थकों को एकजुट करने में जुटा डेरा सच्चा सौदा

नई दिल्ली। डेरा सच्चा सौदा का प्रभाव ना सिर्फ हरियाणा बल्कि राजस्थान के भी कई इलाकों में है। जिसका असर कई राजनीतिक पार्टियों पर चुनाव के दौरान पड़ता है। डेरा सच्चा सौदा के गुरमीत राम रहीम सिंह का प्रभाव राजस्थान की तकरीबन 35 विधानसभा सीटों पर है। ऐसे में आने वाले विधानसभा चुनाव में डेरा सच्चा सौदा काफी अहम भूमिका निभा सकता है। खुद डेरा सच्चा सौदा की तरफ से आगामी चुनाव को लेकर संदेश जारी किया गया है।

ताकत का एहसास कराएं

ताकत का एहसास कराएं

डेरा सच्चा सौदा की ओर से उसके समर्थको को संदेश जारी किया गया है कि वह अपनी ताकत का लोगों को एहसास कराएं। यह संदेश ऐसे समय में लोगों के पास भेजा गया है जब खुद राम रहीम रेप के आरोप में जेल की सलाखों के पीछे है। राम रहीम के जेल में होने की वजह से कोई भी नेता गुरुसर मोडिया की जन्मस्थली पर नहीं पहुंच रहा है। आपको बता दें कि डेरा सच्चा सौदा के मुखिया का जन्मस्थान राजस्थान के गंगानगर जिले में है।

भरोसा बनाए रखें

भरोसा बनाए रखें

डेरा अपने समर्थकों को सतसंग के माध्यम से एकजुट करने की कोशिश कर रहा है जहां डेरा का लोगों पर प्रभाव है। डेरा के लोग यहां तमाम लोगों से मुलाकात कर रहे हैं और लोगों से अपील कर रहे हैं कि वह राम रहीम में भरोसा बनाए रखें। डेरा का राजस्थान के कई शहरों श्री गंगानगर, हनुमानगढ़, कोटा, सीकर, चुरू, अलवर, जयपुर, दौसा, बीकानेर में है। जहां तकरीबन 35 विधानसभा सीटें हैं और यहां डेरा के समर्थकों की अच्छी संख्या है ।

भाजपा के खिलाफ

भाजपा के खिलाफ

जिस तरह से डेरा सच्चा सौदा के खिलाफ कार्रवाई हुई, राम रहीम को रेप के आरोप में जेल भेजा गया, इसके समर्थकों के खिलाफ कार्रवाई हुई, उसके बाद से डेरा के समर्थक भाजपा के खिलाफ हैं। लेकिन ये लोग किसी और राजनीतिक दल के समर्थन में भी नहीं हैं। डेरा में आठ सदस्यों वाली राजनीतिक ईकाई राजस्थान में है, ऐसे में डेरा लोगों के रुख के बाद आने वाले चुनाव में अपना फैसला लेने की तैयारी कर रहा है।

इसे भी पढ़ें- रामपुर में आजम खान ने योगी सरकार पर बोला जमकर हमला, कहे अपशब्द

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+