पत्नी और 3 बच्चों की हत्या के बाद शख्स ने व्हॉट्सएप के फैमिली ग्रुप पर कहा, 'लाशें उठा लो'

नई दिल्ली। बीते 4 महीनों से बेरोजगार एक शख्स ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों की गला रेतकर हत्या कर दी। घटना शनिवार रात की गाजियाबाद के इंदिरापुरम की है। अपने परिवार की हत्या करने वाला सुमित कुमार नौकरी छूटने से परेशान था। इसके चलते घर का खर्च चलना मुश्किल हो गया था। सुमित ने जब इस वारदात को अंजाम दिया तब साथ रहने वाले उसके सास ससुर घर पर नहीं थे और बिहार में एक शादी में गए हुए थे।

 वीडियो बनाकर खुद किया हत्या का खुलासा

वीडियो बनाकर खुद किया हत्या का खुलासा

इस मामले का खुलासा तब हुआ जब रविवार की शाम 7 बजे सुमित ने खुद फैमिली ग्रुप पर एक वीडियो बनाकर भेजा। वीडियो में सुमित ने बताया कि उसने अपने बच्चों और पत्नी की हत्या कर दी है और जल्दी ही आत्महत्या कर लेगा। सुमित ने बीते साल अक्टूबर में बेंगलुरू में एक कंपनी में काम शुरू किया था लेकिन 2 महीने बाद उसने इस्तीफा दे दिया। हालांकि परिवार को इस बात की जानकारी तब लगी जब वह मार्च में बेंगलुरू छोड़कर हमेशा के लिए दिल्ली आ गया।

सुमित ने वीडियो में कहा कि - ये उसका आखिरी वीडियो है और वह दुकान से पोटेशियम साइनाइड लेकर आया है। मैं अब परिवार पालने लायक नहीं रहा। इसलिए मैंने सबको जान से मार दिया है। जाओ जाकर शव बरामद कर लो।

5 मिनट में खा लूंगा पोटेशियम साइनाइड

5 मिनट में खा लूंगा पोटेशियम साइनाइड

सुमित की बड़ी बहन गुड्डी ने बताया कि वीडियो में सुमित ने बताया कि वह काफी डिप्रेस है और उसने अपने परिवार की हत्या कर दी है। वीडियो में सुमित ने कहा कि मैं खुद भी कुछ ही देर में पोटेशियम साइनाइड खा लूंगा। सुमित 32 साल की पत्नी अंशू बाला, बच्चे प्रथमेश (5), आरव (4), आकृति(4) और अपने सास ससुर के साथ 2 साल से इंदिरापुरम में किराए के 2बीएचके में रहता था। सुमित की पत्नी अंशू एक स्कूल में टीचर थी।

ड्रग की लत का शिकार था सुमित

ड्रग की लत का शिकार था सुमित

सुमित ने वीडियो में बताया कि वह ड्रग की लत का शिकार है और किसी ने उससे एक लाख रुपये की ठगी भी कर ली है। सुमित और अंशू का शादी साल 2011 में हुई थी और आजतक किसी ने दोनों को झगड़ते नहीं देखा था। रविवार की रात हत्या के बाद सुमित 3 बजे सुबह सोसाइटी से निकल गया था और गार्ड से 11 बजे लौटने को कह गया था लेकिन वह तब से गायब है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें- जानिए उत्तर प्रदेश की गाजियाबाद लोकसभा सीट के बारे में विस्तार से

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+