देवघर रोपवे हादसा: रेस्क्यू ऑपरेशन में शामिल जवानों से PM ने की बात, कहा- देश को आप पर गर्व

नई दिल्ली, 13 अप्रैल: झारखंड के देवघर में हुए रोपवे हादसे के बाद भारतीय वायुसेना, एनडीआरएफ, आईटीबीपी, स्थानीय पुलिस ने युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया था। जिसकी बदौलत 50 से ज्यादा लोगों को सकुशल बचाया गया। हालांकि इस हादसे में तीन लोगों की मौत भी हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बुधवार को वर्चुअल कॉन्फ्रेंस के जरिए बचाव अभियान में शामिल अधिकारियों और जवानों से बात की। साथ ही उनके अदम्य साहस के लिए उनकी सराहना भी की।

rescue

जवानों से बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आपने तीन दिनों तक 24 घंटे लगकर एक मुश्किल रेस्क्यू ऑपरेशन को पूरा किया और अनेक देशवासियों की आपने जान बचाई। पूरे देश ने आपके साहस को सराहा है, मैं इसे बाबा बैद्यनाथ जी की कृपा मानता हूं। हालांकि हमें दुख है कि कुछ साथियों का जीवन हम नहीं बचा पाएं, अनेक साथी घायल भी हुए हैं। उन्होंने आगे कहा कि देश को गर्व है कि उसके पास हमारी थल सेना, वायु सेना, NDRF, ITBP के जवान और पुलिस बल के रूप में ऐसी कुशल फोर्स है, जो देशवासियों को हर संकट से सुरक्षित बाहर निकालने का माद्दा रखती है।

बैठक में गृहमंत्री अमित शाह भी गृह मंत्रालय की अपनी टीम के साथ जुड़े थे। उन्होंने कहा कि सभी एजेंसियों ने बहुत कम समय में तालमेल के साथ कम से कम नुकसान के साथ इस ऑपरेशन को पूरा किया। जब चिकूट की पहाड़ी पर इतने सारे यात्री फंसे हुए थे तो पूरे देश की सांसे अधर में लटकी हुई थीं।

45 घंटे तक चला ऑपरेशन
रविवार शाम को चार बजे तकनीकी खराबी की वजह से रोपवे की ट्रालियां आपस में टकरा गईं। जिसके बाद करीब आधा दर्जन ट्रालियां हवा में अटक गईं, जिसमें 50 से ज्यादा लोग सवार थे। हादसे के तुरंत बाद एक शख्स की मौत हो गई थी, जबकि रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान गिरने की वजह से दो लोगों की जान गई। करीब 45 घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन मंगलवार को पूरी तरह खत्म हुआ। झारखंड सरकार ने घटना में जांच के आदेश दिए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+