49 ट्रेनें लेट, 14-15 जनवरी को दिल्ली में हो सकती है बारिश!
Recommended Video

नई दिल्लीः उत्तर भारत में कोहरे का कोहराम जारी है। शनिवार को सुबह से ही कोहरा छाया हुआ है। आने वाले कुछ दिन और दिल्ली-एनसीआर के लोगों को कोहरे से राहत नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को तापमान 18 और 7 डिग्री के बीच रह सकता है। वहीं देश की राजधानी दिल्ली में 14 और 15 जनवरी को हल्की बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।

दिल्ली में ठंड में बढ़ाई मुश्किलें
अगर दिल्ली में शुक्रवार को प्रदूषण की बात की जाए तो शाम पांच बजे एयर इंडेक्स 386 रहा। वहीं आज अगर शनिवार को प्रदूषण की स्थिति की बात की जाए तो दिल्ली के लोगों को प्रदूषण से राहत नहीं मिलने वाली। दिल्ली के इस मौसम से आम लोगों को काफी मुश्किलें हो रही हैं।

दो-तीन दिनों तक नहीं मिलेगी राहत
मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दो से तीन दिनों तक दिल्ली में प्रदूषण का स्तर यही बना रहेगा। कोहरे के वजह से पूरे उत्तर भारत में आम लोगों का काफी परेशान का सामना करना पड़ रहा है। कोहरे का असर यातायात पर भी पड़ा है। दिल्ली से चलने वाली 49 ट्रेनें लेट चल रही हैं, वहीं 18 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। लो विजिबिलिटी के कारण कई फ्लाइट्स भी देरी से चल रही हैं।

यूपी में भी पड़ रही है ठंड
मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार और रविवार को कश्मीर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इस बर्फबारी का असर निचले हिस्सों पर पड़ेगा और तापमान में और भी गिरावट आएगी। शीतलहर का कहर यूपी में भी देखा जा रहा है। यूपी के कई इलाकों में भयंकर शीतलहर का प्रकोप जारी है। बर्फिली हवा के कारण तापमान में गिरावट में का सिलसिला जारी है। ठंड से यूपी के बजायूं जिले में दो लोगों की मौत हो गई वहीं आजमगढ़ में भी कोहरे के कारण तीन लोगों की मौत हो गई।












Click it and Unblock the Notifications