वीडियो: दिल्ली-NCR समेत पूरा उत्तर भारत कोहरे की चपेट में, 90 ट्रेनें लेट
दिल्ली-NCR समेत पूरे उत्तर भारत में कोहरे की चपेट में हैं,सड़कों पर जहां गाड़ियों की रफ्तार थमी हुई है, वहीं कईं ट्रेनें और फ्लाइट्स लेट हैं।
नई दिल्ली। इस समय दिल्ली-एनसीआऱ समेत पूरा उत्तर भारत घने कोहरे और शीतलहर की चपेट में हैं, जिसके कारण यूपी में अब तक 20 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई हैै तो वहीं कोहरे के कोहराम की वजह से आम लोगों की दैनिक दिनचर्या पूरी तरह से प्रभावित हो गई है।

आज सुबह दिल्ली-एनसीआर और यूपी के कई शहरों में कोहरे के कारण दृश्यता पांच मीटर थी जिसके कारण इससे वाहन चालकों को दिन में वाहनों की लाइट जलाकर सफर करना पड़ा। हाइवे पर वाहन रेंग रेंग कर चल रहे हैं।
दृश्यता कम होने के कारण 90 ट्रेनें लेट
दृश्यता कम होने के कारण 90 ट्रेनें विलंब से चल रही हैं, जबकि 4 रद्द और 32 के टाइम बदले गए है तो वहीं इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने वाली कई फ्लाइट भी देरी से चल रही है।
#WATCH: Blanket of dense fog covers the national capital affecting vehicular movement, trains & flights, visuals from Delhi's RK Puram area. pic.twitter.com/4NmjKks25B
— ANI (@ANI_news) 11 December 2016












Click it and Unblock the Notifications