दिल्ली एनसीआर में कोहरे का कहर, विजिबिलिटी 100 मीटर से भी कम

नई दिल्ली। दिल्ली एनसीआर में सोमवार की सुबह घने कोहरे के साथ हुई। सड़कों पर विजिबिलिटी 100 मीटर से भी कम है। रविवर को भी मौसम सर्द रहा और बादल छाए रहे। रविवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक यानी 9.4 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं सोमवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस के आसपास बने रहने की संभावना है। सोमवार की सुबह को दिल्ली के कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। आसमान में बादल भी छाए हुए हैं। 5 से 7 फरवरी के बीच गरज के साथ बारिश और ओले गिरने की संभावना है।रविवार को पंजाब और हरियाणा में धना कोहरा रहा। इसके अलावा राजधानी में हवा की गुणवत्ता की बात करें तो एक्यूआई 322 तक पहुंच गया है और एयर क्वालिटी को बेहद खराब की श्रेणी में बताया गया है। शनिवार को पारा अधिक गिरा था और 8.2 डिग्री तक आ गया था।

dense fog in delhi ncr, visibility reduced to less than 100 meter

वहीं कोहरे और ठंड के चलते यातायात भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है। दिल्ली पहुंचने वाली कुल 27 ट्रेनें देरी से चल रही हैं और हवाई यातायात पर भी असर पड़ा है। कई फ्लाइट्स देरी से उड़ान भर रही हैं। अंबाला से दिल्ली की ओर जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 1 के कई स्थानों पर मध्यम से घना कोहरा छाया रहा। यात्रियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। सड़कों पर भी काफी सावधानी की जरूरत पड़ रही है। लोग जगह जगह अलाव जलाकर बैठे दिखाई पड़ रहे हैं इस बार की ठंड ने कई रिकॉर्ड तोड़े हैं।

ठंड के चलते रैन बसेरे खचाखच भर गए हैं। बाहर से काम के लिए राजधानी आने वाले बेघर लोगों के लिए ये बड़ा सहारा हैं। पिछले कई दिनों शीतलहर चली जिससे मौसम ठंडा बना रहा। सोमवार को सुबह से ही ठिठुरन है और दिनभर मौसम के ठंडे बने रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली एनसीआर में नहीं थम रही ठंड, शनिवार को भी शीत लहर के चलते ठिठुरन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+