दिल्ली एनसीआर में नहीं थम रही ठंड, शनिवार को भी शीत लहर के चलते ठिठुरन
नई दिल्ली। दिल्ली में ठंड जरा भी कम होने का नाम नहीं ले रही है। सर्दी और कोहरे के चलते दिल्ली एनसीआर के लोगों को बुरा हाल है। शनिवार को भी शीतलहर जारी रहेगी। मौसम ने अभी तक के सभी आंकड़ों को पीछे छोड़ दिया है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 9 डिग्री कम था जबकि न्यूनतम 1 डिग्री कम रहा। बता दें कि इस साल अधिकतम तापमान कभी इतना कम नहीं हुआ था। इसके अलावा शीतलहर के चलते भी ठिठुरन बढ़ी रही। धुंध के चलते यातायात भी बाधित रहा। शनिवार को भी यही हाल है कोहरे के चलते राजधानी पहुंचने वाली कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं। इसके अलावा हवाई यातायात भी कोहरे से काफी प्रभावित है। कई विमान डिले किए गए है। साथ ही देर रात को चलने वाली बसों की संख्या में भी कटौती करनी पड़ रही है।

बर्फीली हवाओं ने शनिवार को भी ठंड बरकरार रखी है। राजधानी के रैन बसेरे पूरी तरह भरे हुए हैं और यहां लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। बाहर से काम की तालाश में दिल्ली आए बेघर मजदूरों के लिए ये रैन बसेरे बड़ा सहारा हैं। दिन में जगह जगह लोग अलाव जलाकर आग में हाथ तापते नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग के कहना है कि आगरा और उसके आस पास के क्षेत्रों में अगले तीन दिनों में पारा और भी नीचे गिरने की संभावना है।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लेकर पूर्वी उत्तर प्रदेश तक दिन में पारा 20 से 22 डिग्री के बीच रहा रहा है, वहीं न्यूनतम तापमान एक से पांच डिग्री के बीच बना हुआ है। आगरा में दस दिनों में शनिवार सबसे सर्द रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री नीचे 21.5 डिग्री दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री पर रहा। यह सामान्य से पांच डिग्री नीचे है।
यह भी पढ़े- दिल्ली एनसीआर में ठंड ने तोड़ा 12 साल का रिकॉर्ड, कोहरे के चलते 11 ट्रेनें लेट












Click it and Unblock the Notifications