दिल्ली-NCR में कोहरे-प्रदूषण की डबल मार, AQI पहुंचा 400 के पार, कोहरे के कारण 34 ट्रेनें लेट
नई दिल्ली। एक तो पहले से ही देश का दिल यानी की दिल्ली ठंड की मार सह रहा है, ऊपर से बढ़ते प्रदूषण ने उसका सिरदर्द बढ़ा दिया है, दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर है, आनंद विहार में मंगलवार सुबह एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 431 पहुंच गया है, जिसे खतरनाक श्रेणी में माना जाता है तो वहीं आर के पुरम में एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 372 दर्ज किया गया है।
दिल्ली-NCR में जीना हुआ मुहाल
दिल्ली में लगातार तापमान में गिरावट जारी है, 119 साल के बाद ऐसा हुआ है जब तापमान में इतनी गिरावट आई है। वहीं हालत और बिगड़ सकती है। पारा लगातार गिरता जा रहा है। सोमवार का दिन ही नहीं, बल्कि पूरा दिसंबर 1901 के बाद सबसे ठंडा महीना रहा है। अधिकतम तापमान सामान्य से 11 डिग्री नीचे गिरकर 9.4 डिग्री सेल्सियस पर आ गया।
अभी और सताएगी ठंड
भारतीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, दिसंबर में औसत अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से कम 1919, 1929,1961 और 1997 में रहा है। इस साल दिसंबर में गुरुवार तक औसत तापमान 19.85 डिग्री रहा और इसके 31 दिसंबर तक 19.15 डिग्री तक गिरने की संभावना है।

लो विजिबलिटी के कारण 34 ट्रेनें देरी से चल रही हैं...
तो वहीं नॉर्दन रेलवे रीजन में लो विजिबलिटी के कारण 34 ट्रेनें देरी से चल रही हैं, जिससे यात्रियों को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है,खराब मौसम का असर हवाई उड़ानों और ट्रेनों पर पड़ा है. अब तक 40 उड़ानें रद्द हुई हैं और 21 को डायवर्ट किया गया है।
अगले 48 घंटे में कड़ाके की ठंड का अलर्ट
मौसम विभाग ने बताया है कि अगले 48 घंटे कड़ाके की ठंड को लेकर अलर्ट जारी है, उत्तर भारत 119 साल बाद सबसे ठंडा मौसम हुआ है। मौसम विभाग ने ठंड को देखते हुए दिल्ली समेत पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार में अलर्ट जारी है तो वहीं उत्तर प्रदेश के लगभग सभी इलाके इस वक्त हड्डी कंपा देने वाली सर्दी की चपेट में हैं और इससे हाल-फिलहाल कोई राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।
विजिबिलिटी इन शहरों में कुछ इस तरह रही
भारतीय मौसम विभाग ने जानकारी दी कि यूपी, हरियाणा और पंजाब राज्य समेत इन शहरों विजिबिलिटी आज सुबह 5.30 बजे कुछ इस तरह रही। बहराइच, लखनऊ और गोरखपुर में 25 मीटर, पटियाला, चुरु, जैसलमेर, झांसी, सुल्तानपुर, वाराणसी, पटना, गया और पूर्णिया में 50 मीटर, अमृतसर, अंबाला, चंडीगढ़, गंगानगर, बीकानेर, बरेली और सतना में 200 मीटर।












Click it and Unblock the Notifications