गृहमंत्री राजनाथ सिंह बोले- नोटबंदी से कम होगा अमीर-गरीब के बीच फर्क

गृहमंत्री ने कहा, 'इस फैसले से न सिर्फ अमीर-गरीब का फर्क कम होगा बल्कि आतंकवाद, उग्रवाद और नक्सलवाद में भी कमी आएगी।'

नई दिल्ली। केंद्र सरकार की ओर से 500 और 1000 रुपये के नोट बंद किए जाने के फैसले पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि इससे अमीर और गरीब बीच की खाई कम होगी। उन्होंने फैसले को जनता के हित में बताते हुए कहा कि इससे काला धन बाहर आएगा।

rajnath singh

गृहमंत्री ने कहा, 'इस फैसले से न सिर्फ अमीर-गरीब का फर्क कम होगा बल्कि आतंकवाद, उग्रवाद और नक्सलवाद में भी कमी आएगी।'

उन्होंने कहा, 'मैं देश की जनता का अभिनंदन करता हूं। जनता तमाम असुविधाओं के बावजूद इस फैसले का स्वागत कर रही है। सरकार के लिए यह बड़ी बात है।'

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 नवंबर को 500 और 1000 रुपये के नोट बंद करने की घोषणा की थी। पुराने नोटों को बदलने के लिए सरकार ने 50 दिन का वक्त भी दिया है। फैसला लागू होने के साथ ही बैंकों और एटीएम के बाहर लंबी लाइन लग रही है। लोग घंटों लाइन में खड़े रहकर पैसे निकालने और नोट बदलने का इंतजार कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+