एटीएम की लाइन में लगे अनिल कपूर, नोटबंदी पर किया झक्कास कमेंट

नोटबंदी के कारण अब एटीएम की लाइन में दिखाई दिए फिल्म अभिनेता अनिल कपूर, जिन्होंने सरकार के इस फैसले को सही करार दिया।

मुंबई। नोटबंदी के कारण इस समय पूरा भारत एटीएम की लाइन में लगा है, इसमें किसी को शक नहीं कि पैसे निकालने की वजह से आज हर आम और खास कतारों में दिखाई दे रहा है और इसी क्रम में फिल्म अभिनेता अनिल कपूर भी एटीएम की लाइन में दिखाई दिए।

अपने बीच अपने चहेते कलाकार को पाकर लोग मुस्कुरा उठे, अनिल ने भी अपने चाहने वालों को निराश नहीं किया और मुस्कुराते हुए सबका अभिवादन किया। यही नहीं फिल्मी कैनवस के इस झक्कास टाइप हीरो ने अपने महिला प्रशंसकों के साथ सेल्फी भी ली और दिल छू लेने वाला ट्वीट भी किया।

अनिल कपूर ने ट्विटर पर लिखा कि एटीएम की लाइन में सेल्फी ले रहा हूं, नोटबंदी के कारण मुझे आप लोगों से मुलाकात करने का मौका मिला।

आपको बता दें कि 8 नवंबर के बाद से भारत में 500 और 1000 रूपए के नोट बंद हो गए हैं जिसके कारण इस समय भारत के एटीएम में कैश निकालने के लिए लंबी-लंबी कतार देखने को मिल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+