Delimitation Bill: परिसीमन बिल पर DMK बनेगी 'किंगमेकर'? संसद में दो तिहाई बहुमत के लिए मोदी सरकार ने कसा कमर!

परिसीमन यानी 'डेलिमिटेशन बिल' (Delimitation Bill) को लेकर सियासत एक बार फिर गरमा गई है। केंद्र सरकार की तरफ से संविधान संशोधन विधेयक लाने का कोई आधिकारिक ऐलान तो नहीं हुआ है, लेकिन इसे पास कराने के लिए सियासी मोहरे सजाए जाने लगे हैं। इस बिल को पारित कराने के लिए दो तिहाई (2/3) बहुमत की जरूरत है।

ऐसे में अगर संविधान संशोधन वाला यह बिल संसद में आता है,सबकी निगाहें तमिलनाडु की द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) पर रहेगी। लोकसभा में 22 और राज्यसभा में 8 सांसदों वाली डीएमके का रुख इस बिल का भविष्य तय कर सकता है।

Delimitation Bill 2026

DMK पर इतनी चर्चा क्यों?

DMK के लोकसभा में 22 और राज्यसभा में 8 सांसद हैं। संख्या के लिहाज से यही वह पार्टी है, जो पूरे राजनीतिक गणित को बदल सकती है। कांग्रेस से रिश्तों में खटास आने और INDIA गठबंधन से अलग होने के बाद भी DMK ने अभी तक सरकार को खुला समर्थन देने का संकेत नहीं दिया है। पार्टी का कहना है कि जब तक नए परिसीमन विधेयक का मसौदा सामने नहीं आता, तब तक वह अपना रुख तय नहीं करेगी। यानी फिलहाल DMK ने अपने सभी विकल्प खुले रखे हैं।

क्या कांग्रेस से दूरी का मतलब BJP का साथ है?

यही सबसे बड़ा सवाल है। DMK नेताओं का कहना है कि कांग्रेस से मतभेद का मतलब यह नहीं है कि उन्होंने विपक्ष की राजनीति छोड़ दी है। पार्टी अपने हालिया रुख का उदाहरण भी देती है। DMK ने वंदे मातरम से जुड़े विधेयक और पेपर लीक कानून पर सरकार का विरोध किया था। पार्टी ने संशोधन भी पेश किए और वोटिंग में सरकार के खिलाफ खड़ी रही। यही वजह है कि विपक्षी दल अब भी उम्मीद लगाए बैठे हैं कि परिसीमन बिल पर भी DMK सरकार के पक्ष में वोट नहीं करेगी।

डीएमके की रणनीति दो तरीकों से नंबर गेम बदल सकती है।

  • पहला, समर्थन करने पर: अगर डीएमके सरकार के पक्ष में वोट करती है, तो एनडीए का आंकड़ा 346 हो जाएगा। फिर दो तिहाई बहुमत के लिए केवल 14 और सांसदों की जरूरत होगी।
  • दूसरा, वॉकआउट करने पर: अगर डीएमके सांसद वोटिंग का बहिष्कार (Walkout) करते हैं, तो कुल वोट देने वाले सदस्यों की संख्या घटकर 518 रह जाएगी। तब दो तिहाई बहुमत का पैमाना गिरकर 345 हो जाएगा और एनडीए को 21 अन्य वोटों का जुगाड़ करना होगा।

राहुल गांधी ने 'एट्टप्पन' वाला हमला क्यों बोला?

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने परिसीमन बिल का समर्थन करने वालों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि "जो भी इस बिल का समर्थन करेगा, वह 21वीं सदी का 'एट्टप्पन' कहलाएगा।"

राहुल गांधी ने यह टिप्पणी तमिल इतिहास के उस किरदार के संदर्भ में की, जिस पर वीरापांडिया कट्टाबोम्मन के खिलाफ अंग्रेजों का साथ देने का आरोप लगाया जाता है। राजनीतिक संदेश साफ था। राहुल गांधी DMK पर नैतिक और राजनीतिक दबाव बनाना चाहते हैं कि वह सरकार के साथ न जाए।

Delimitation Bill 2026 DMK NDA TWO thirds majority lok sabha rajya sabha number analysis

लोकसभा में BJP का गणित क्या कहता है?

अगर लोकसभा की सभी 543 सीटों में से तीन रिक्त सीटों को छोड़कर 540 मौजूदा सदस्य मतदान करते हैं, तो संविधान संशोधन विधेयक पास कराने के लिए 360 वोट चाहिए होंगे। अभी NDA के पास 319 सांसद हैं। इसमें हाल में शामिल हुए 20 बागी तृणमूल सांसद और शिवसेना (UBT) छोड़कर आए 6 सांसद भी शामिल हैं। इसके अलावा YSR कांग्रेस जैसे कुछ दलों के समर्थन से सरकार लगभग पांच अतिरिक्त वोट मिलने की उम्मीद भी देख रही है।

अगर DMK सरकार का समर्थन करती है, तो NDA का आंकड़ा 346 तक पहुंच सकता है। इसके बाद भी दो-तिहाई बहुमत तक पहुंचने के लिए करीब 14 और सांसदों की जरूरत पड़ेगी। वहीं अगर DMK मतदान से बाहर रहती है या वॉकआउट करती है, तो मतदान करने वाले सदस्यों की संख्या घट जाएगी। उस स्थिति में दो-तिहाई का आंकड़ा भी बदल जाएगा। फिर भी सरकार को करीब 21 और सांसदों का समर्थन जुटाना होगा।

राज्यसभा में तस्वीर थोड़ी आसान

राज्यसभा में NDA की स्थिति लोकसभा से बेहतर मानी जा रही है। सत्तापक्ष के पास 154 सदस्य हैं। अगर YSR कांग्रेस के चार सांसद भी समर्थन देते हैं, तो सरकार दो-तिहाई बहुमत से सिर्फ छह वोट दूर रह जाएगी। इसलिए माना जा रहा है कि असली चुनौती लोकसभा में ज्यादा बड़ी है।

अब आगे क्या होगा?

फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि सरकार आखिर नया परिसीमन विधेयक कब लाएगी और उसका ड्राफ्ट कैसा होगा। DMK साफ कर चुकी है कि वह पहले विधेयक पढ़ेगी, उसके बाद ही फैसला करेगी। दूसरी तरफ विपक्ष लगातार यह दावा कर रहा है कि DMK आखिरकार सरकार के साथ नहीं जाएगी। वहीं NDA की कोशिश होगी कि जरूरत पड़ने पर दूसरे क्षेत्रीय दलों को भी अपने पक्ष में लाया जाए।

यानी आने वाले दिनों में सिर्फ परिसीमन का मसौदा ही नहीं, बल्कि संसद का पूरा राजनीतिक गणित भी तय करेगा कि यह संविधान संशोधन बिल आसानी से आगे बढ़ेगा या फिर सरकार को लंबी राजनीतिक बातचीत करनी पड़ेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+