अमेरिका से भारत लौटे अरुण जेटली ने Tweet कर दी जानकारी
नई दिल्ली। अमेरिका के इलाज कराने के बाद केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली शनिवार को भारत लौट आए हैं। जेटली पिछले कुछ हफ्तों से अमेरिका में रहकर अपना इलाज करवा रहे थे। उन्होंने स्वदेश आते ही ट्वीट किया, 'वापस आकर खुश हूं।' जेटली की अनुपस्थिति में पीयूष गोयल ने बजट पेश किया था। जेटली के विदेश जाने के बाद पीयूष गोयल को वित्तमंत्री का कार्यभार संभाला था।

बजट और संसद में हाल ही में बहस में अनुपस्थित रहे जेटली लगातार अमेरिका से सोशल मीडिया, ब्लॉग मीडिया के माध्यम देश के सामने अपना पक्ष रहे थे। हाल ही में बजट पेश होने के बाद जेटली ने ट्वीट कर पीयूष गोयल की तारीफ की थी। वहीं, राफेल के मामले में विपक्ष ने जब बीजेपी को घेरने की कोशिश को जेटली ने अमेरिका से ही कांग्रेस पर हमला बोला।
बता दें कि है वित्त मंत्री और कैबिनेट में पीएम मोदी के सबसे करीबी वित्त मंत्री अरुण जेटली कैंसर का इलाज करवाने के लिए अमेरिका गए हुए थे। इससे पहले 14 मई, 2018 को जेटली का दिल्ली के एम्स में किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications