1 अप्रैल से खुल जाएगा कोरोना के चलते एक साल से बंद दिल्‍ली का चिड़ियाघर, टिकट होगा और महंगा

नई दिल्‍ली। कोरोना वायरस के चलते करीब एक साल से बंद दिल्‍ली चिड़ियाघर अब खुलने जा रहा है। चिड़ियाघर के निदेशक रमेश पांडे ने बताया कि 1 अप्रैल से खुलने जा रहे राष्ट्रीय प्राणी उद्यान में कोरोना नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा। उन्‍होंने यह भी बताया कि इस बार बेहतर सुविधाओं के साथ-साथ जानवरों के कुछ नई प्रजातियां भी देखने को मिलेंगी। जो बात ध्‍यान देने वाली है वो ये कि इस बार टिकट पहले से महंगा होगा। चिड़ियाघर में प्रवेश के लिए जो टिकट 80 रुपए हो गया है। वरिष्ठ नागरिकों व पांच से 12 वर्ष तक के बच्चों के लिए यह 40 रुपये है।

1 अप्रैल से खुल जाएगा कोरोना के चलते एक साल से बंद दिल्‍ली का चिड़ियाघर, टिकट होगा और महंगा

विदेशी पर्यटकों के लिए टिकट 400 रुपये कर दी गई है। वहीं, विदेशी पांच से 12 वर्ष तक के बच्चों के लिए टिकट की कीमत 200 रुपये है। सार्क देशों के व्यस्कों के लिए यह 200 रुपये व बच्चों के लिए 100 रुपये है। टिकट लेने के लिए आपको काउंटर पर न जाकर बाहर लगे क्‍यूआर कोड का इस्‍तमाल कर सकेंगे। इसके अलावा आप ऑनलाइन टिकट भी ले सकते हैं। रमेश पांडे ने बताया कि देशभर में कई जगहों पर पहले भी चिडि़याघर खुल चुके हैं। सरकार की तरफ से इसी महीने गाइडलाइन जारी कर प्राणी उद्यानों को खोलने की अनुमति दी गई थी। उन्‍होंने बताया कि इसी साल बर्ड फ्लू को देखते हुए हम सचेत थे और मानको के हिसाब से प्रबंधन में लगे हुए थे। उन्‍होंने बताया कि अब अगर सकबुछ योजनाबद्ध चलता है और कोई नए प्रतिबंध नहीं लगते हैं तो हम उद्यान खोलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

चिड़ियाघर में हुए हैं कई बदलाव, बढ़ी है जानवरों की संख्‍या

रमेश पांडे ने बताया कि पिछले एक साल में चिड़ियाघर में कई बदलाव किए गए हैं। जानवरों की संख्‍या में भी बढ़ोत्तरी हुई है। उन्‍होंने बताया कि मार्च 2021 में जानवरों की संख्‍या बढ़कर 1200 हो गई है जो मार्च 2020 में 1005 थी। इसके अलावा पिछले साल की तुलना में जानवरों की प्रजातियां भी 83 से बढ़कर 88 हो गई हैं। उन्‍होंने बताया कि अप्रैल तक हमारी योजना है कि प्रजातियों की संख्‍या बढ़ाकर 100 तक ले जाया जाए। उन्‍होंने कहा कि हमनें जानवरों की नयी प्रजातियों को लाने के लिए बहुत से अन्य चिड़ियाघरों से सम्पर्क किया हुआ है। आने वाले दिनों में यहां लोगों को कई नए जानवर देखने को मिलेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+