Delhi Violence: एक्शन में आए NSA अजित डोभाल, हालात का जायजा लेने देर रात पहुंचे सीलमपुर
नई दिल्ली। दिल्ली में नागरिकता कानून को लेकर भड़की हिंसा ने उग्र रूप से लिया है। नार्थ ईस्ट दिल्ली के कई इलाकों में CAA के समर्थकों और विरोधियों के बीच भड़की इस हिंसा की वजह से 13 लोगों की मौत हो गई। वहीं 150 से ज्यादा लोग घाटल हो गए। बेलगाम उपद्रवियों ने खूब तांडव मचाया है। कभी पेट्रोप पंप को आग के हवाले कर दिया तो कहीं पूरे बाजार को आग में झोंक दिया। दुकानों और घरों में घुसकर तोड़फोड़ की है। हालात को बिगड़ता देख राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल देर रात दिल्ली के सीलमपुर पहुंचे।
Recommended Video

NSA अजित डोभाल ने देर रात में सीलमपुर इलाके में सुरक्षा का जायदा लिया और डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस के दफ्तर में उनके मुलाकात कर हालात पर चर्चा की। वहीं दिल्ली में हिंसा के हालात को देखते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने तीसरी बड़ी बैठक की है।
मंगलवार रात एक बार फिर से गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर, स्पेशल सीपी लॉ एंड ऑर्डर एसएन श्रीवास्तव समेत दिल्ली पुलिस और गृह मंत्रालय के आला अधिकारियों के संग बैठक की। ये बैठक काफी लंबी चली। गृह मंत्रालय ने उपद्रवियों से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए हैं। उपद्रवियों पर लगाम कसने के लिए गृह मंत्रालय ने दिल्ली के लॉ एंड ऑर्डर की जिम्मेदारी तेज तर्रार आईपीएस अधिकारी एसएन श्रीवास्तव को सौंप दी है। वहीं दिल्ली पुलिस नार्थ ईस्ट दिल्ली के कुछ इलाकों में धारा-144 लगा दी है। हिंसा पर काबू पाने भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की है।पुलिस ने हिंसा प्रभावित क्षेत्र मौजपुर, जाफराबाद, चांदबाग, करावल नगर में कर्फ्यू लगा दिया गया है। दिल्ली पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए उपद्रवियों को देखते ही गोली मारने का आदेश जारी किया है।












Click it and Unblock the Notifications