लड़की को लड़का समझ कर पीटा, जान बचाने के लिए कहना पड़ा- hey..I am Girl

Recommended Video

    Delhi University की Girl student को लड़का समझ कर पीटा | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रही पूर्वोत्तर की एक छात्रा को अपनी जान बचाने के लिए हमलावरों को बताना पड़ा की वो लड़की है। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात मुखर्जी नगर इलाके में छात्रा का कुछ लड़कों से झगड़ा हो गया। छात्रा, रेसलर और बॉस्केटबॉल की खिलाड़ी है ऐसे में उसकी कद काठी लड़कों जैसी ही है। इस दौरान हाथापाई की नौबत आ गई। जैसे ही लड़कों ने छात्रा पर हमला किया तो उसे अपनी जान 'हे आई एम गर्ल' कह कर बचानी पड़ी। छात्रा को लड़का समझ कर हमला करने वालों को जैसे ही पता चला की वो लड़की है, तुरंत सभी फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर मुखर्जी नगर थाना पुलिस ने पड़ताल की। छात्रा ने पुलिस को सारी जानकारी दी। उसके बयान पर छेड़छाड़ और मारपीट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस को आरोपियों के बारे में सुराग CCTV फुटेज से मिला।

    पुलिस के अनुसार छात्रा अरुणाचल प्रदेश की रहने वाली है। वो डीयू के ही एक कॉलेज में थर्ड की ईयर की छात्रा है। वो मुखर्जी नगर के एक पीजी में रहती है। शुक्रवार रात करीब 2 बजे वो अपने दोस्तों के साथ फिल्म देखकर लौटी। उसके बाद बाकी दोस्त चले गए और वो अपने एक दोस्त के साथ खाना खाने के लिए रुक गई। बताया गया कि इस दौरान एक लड़का बाइक से आया और उससे किसी बात पर बहस हो गई। आरोपी ने छात्रा की कैप उतार कर फेंक दी। इसके बाद छात्रा ने भी आरोपी को धक्का दे दिया, जिसके बाद मामला और बढ़ गया।

    आरोपी ने अपने और साथियों को बुलाया और छात्रा से मार पीट करने लगा। आखिर में जब छात्रा ने कहा कि वो लड़की है, तुरंत सभी कार में सवार हो कर भाग गए। पुलिस ने छात्रा को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+