दिल्‍ली: दुकान में लगी आग बुझाने के दौरान फटा सिलेंडर, 2 दमकलकर्मियों की मौत

दमकलकर्मी दुकान में लगी आग को बुझा रहे थे तभी अचानक वहां पर रखा सिंलेडर फट गया। इस सिलेंडर ब्लास्ट की चपेट में हरी सिंह और हरी ओम सिंह नाम के दो दमकलकर्मी आ गए ।

नई दिल्‍ली। दिल्‍ली के विकासपुरी इलाके में एक दुकान में आग लग गई। सूचना पाकर दमकलकर्मी आग बुझाने पहुंचे तो वहां सिलेंडर फट गया जिससे दो दमकलकर्मियों की मौत हो गई जबकि चार बुरी तरह जख्‍मी हो गए। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है और जख्‍मी दमकलकर्मियों को अस्‍पताल पहुंचाया गया है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार सुबह 5 बजे फायर पुलिस को एक दुकान में आग लगने की सूचना मिली थी।

दिल्‍ली: दुकान में लगी आग बुझाने के दौरान फटा सिलेंडर, 2 दमकलकर्मियों की मौत

सूचना मिलते ही आग बुझाने के लिए दमकल की 4 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। जानकारी के अनुसार जब दमकलकर्मी दुकान में लगी आग को बुझा रहे थे तभी अचानक वहां पर रखा सिंलेडर फट गया। इस सिलेंडर ब्लास्ट की चपेट में हरी सिंह और हरी ओम सिंह नाम के दो दमकलकर्मी आ गए और दोनों की मौके पर मौत हो गई। इसे भी पढ़ें- महाशिवरात्रि पर उत्तराखंड की हसीन वादियों के बीच होगा 'कैटरीना, प्रियंका और दीपिका' का स्‍वयंवर

वहीं इस धमाके में 3 अन्य दमकल कर्मी घायल बताए जा रहे हैं। हालांकि बाद में मौके पर पहुंची दिल्ली फायर सर्विस की चार गाड़ियों ने एक घंटे की कड़ी मशक्क्त के बाद आग पर काबू पा लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+