Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पाकिस्तान के बाद अब भारत ने भी रद्द की दिल्ली-लाहौर मैत्री बस सेवा, DTC ने किया ऐलान

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर को लेकर मोदी सरकार के हालिया फैसलों से पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान काफी नाराज है। यही वजह है कि पाकिस्तान ने पहले समझौता एक्सप्रेस बंद करने का ऐलान किया। इसके बाद पाकिस्तान ने लाहौर-दिल्ली मैत्री बस सेवा को भी रद्द करने के फैसला लिया। पाकिस्तान की ओर से लिए गए इस फैसले के बाद अब भारत ने भी अपनी तरफ से सोमवार से लाहौर-दिल्ली बस सेवा पर रोक लगा दी है।

दिल्ली-लाहौर बस सेवा को किया गया रद्द

दिल्ली-लाहौर बस सेवा को किया गया रद्द

दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की ओर से सोमवार को इस बात की जानकारी दी गई। डीटीसी से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, 'दिल्ली-लाहौर बस सेवा को रद्द कर दिया गया है। इससे पहले शनिवार को पाकिस्तान की इमरान खान सरकार के मंत्री ने इस मैत्री बस सेवा को सोमवार से निलंबित करने का ऐलान किया था। वहीं दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की बस सोमवार सुबह 6 बजे लाहौर के लिए रवाना होने वाली थी। हालांकि, बस सेवा को निलंबित करने के पाकिस्तान के फैसले की वजह से इसे नहीं रवाना नहीं किया गया।'

पाकिस्तान ने पहले बंद की ये मैत्री बस सर्विस

पाकिस्तान ने पहले बंद की ये मैत्री बस सर्विस

डीटीसी की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, 'दिल्ली-लाहौर बस सेवा को स्थगित करने के पाकिस्तान के फैसले के कारण, डीटीसी 12 अगस्त से दिल्ली से लाहौर जाने वाली बस भेजने में समर्थ नहीं है।' पाकिस्तान के पर्यटन विभाग ने शनिवार को फोन करके डीटीसी को सोमवार से बस सेवा निलंबित करने की सूचना दी थी। लाहौर के लिए आखिरी बस शनिवार सुबह दिल्ली से रवाना हुई थी जिसमें दो यात्री थे। वापसी में उसी दिन वह बस 19 यात्रियों को लेकर शाम को दिल्ली पहुंची थी।

फरवरी 1999 में शुरू हुई थी दिल्ली-लाहौर बस सेवा

फरवरी 1999 में शुरू हुई थी दिल्ली-लाहौर बस सेवा

बता दें कि रविवार को ये बस सेवा नहीं थी। दिल्ली लाहौर बस सेवा पहली बार फरवरी 1999 में शुरू हुई थी लेकिन साल 2001 में संसद पर आतंकी हमले के बाद इसे निलंबित कर दिया गया था। जुलाई, 2003 में यह फिर शुरू हुई थी। इस साल फरवरी में पुलवामा आतंकवादी हमले और फिर जवाब में बालाकोट एयरस्ट्राइक के बाद दोनों देशों के बीच संबंध खराब हुए थे, बावजूद इसके ये बस सेवा उसी तरह से चल रही थी, हालांकि यात्री कम थे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+