केजरीवाल लेगें CM पद की शपथ,इन रास्तों पर इंट्री बंद, जारी की गई ट्रैफिक एडवाइजरी
नई दिल्ली। आज अरविंद केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। ऐतिहासिक रामलीला मैदान में भव्य शपथ समारोह का इंतजाम किया गया है। इस शपथ ग्रहण समारोह में खुद अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की जनता को आमंत्रित किया है। माना जा रहा है कि इस समारोह में करीब 1 लाख लोग इकट्ठा होंगे। ऐसे में दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने शपथ ग्रहण समारोह से पहले एडवाइजरी जारी कर लोगों को कुछ रास्तों ने आज न गुजरने की सलाह गई है। आज कुछ रास्तों को बंद किया गया है। ट्रैफिक डायवर्ट होने की एडवाइजरी ट्रैफिक पुलिस की ओर से जारी की गई है।

शपथ ग्रहण समारोह को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने बसों की सामान्य पार्किंग के लिए माता सुंदरी रोड पॉवर हाउस, सिविक सेंटर के अंदर और पीछे की ओर जगह तय की है। वहीं वेलोड्रोम रोड, राजघाट पार्किंग, शांति वन पार्किंग, राजघाट और समता स्थल के सर्विस रोड पर भी बसों को पार्क किया जा सकता है।
इन रास्तों पर इंट्री बंद
वहीं राजघाट और दिल्ली गेट चौक से गुरु नानक देव चौक वाया जवाहरलाल नेहरू मार्ग पर कॉमर्शियल वाहनों की इंट्री बंद कर दी गई है। इसके अलावा छत्ता रेल से दिल्ली गेट चौक वाया नेताजी सुभाष मार्ग पर बसों की इंट्री को बंद किया गया है। इसके अलावा पहाड़गंज से अजमेरी गेट वाया डीबीजी रोड की बसों की आवाजाही बंद की गई है। शपथ ग्रहण समारोह के लिए सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications