दिल्ली: ऐसा रहा ऑड-ईवन का तीसरा दिन, ट्रैफिक पुलिस ने काटे इतने चालान
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में ऑड-ईवन योजना का बुधवार को तीसरा दिन था। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने तीसरे दिन कुल 406 चालान काटे। इस कार्रवाई के तहत नियमों की अनदेखी करने वालों पर 24 लाख से अधिक का जुर्माना किया गया। इनमें अधिकतर वाहन मालिकों ने मौके पर ही चालान का भुगतान कर दिया। बुधवार को ईवन नंबर (0,2,4,6,8) की गाड़ियों के सड़क पर उतरने का दिन था। जबकि पहले दिन सिर्फ 233 चालान काटे गए।

इससे पहले मंगलवार को ऑड-ईवन के दूसरे दिन पुलिस ने 562 चालान काटे थे। यह सोमवार की तुलना में ज्यादा था। सोमवार को केवल 271 चालान ही कटे थे। इनमें ट्रैफिक पुलिस ने 213, परिवहन विभाग ने 157 और एसडीएम की टीम ने 90 चालान किए। ऑड-इवन के दौरान दिव्यांगों को किसी भी नंबर की गाड़ी इस्तेमाल की छूट है। हालांकि ट्रैफिक कर्मियों को जानकारी न होने की वजह से दिव्यांगों को परेशानी हो रही है। गुरु तेगबहादुर अस्पताल के एक वरिष्ठ डॉक्टर ने इसकी शिकायत ट्विटर पर की है।
वहीं, मेट्रो का दावा है कि सम विषम के पहले दिन यात्रियों की संख्या में इजाफा हुआ है। सोमवार को 58.36 लाख बार यात्रियों ने मेट्रो का प्रयोग किया। उसके पिछले सप्ताह रोजाना औसतन संख्या 50.13 लाख बार प्रयोग हुआ था। ऑड-ईवन योजना को लागू कराने के लिए यातायात, परिवहन और राजस्व विभागों की कुल 465 टीमों को तैनात किया गया है।
दिल्ली में लागू की गई ऑड ईवन स्कीम को लेकर मीडिया से बात करते हुए कहा कि, दिल्ली पूरी निष्ठा के साथ ऑड-ईवन योजना का पालन कर रही है। कई लोगों को कल केवल सम-विषम नियम का पालन करने की चेतावनी दी गई थी और उनका चालान नहीं किया गया था। उन्होंने कहा कि ऑड-ईवन योजना का दूसरा दिन 'बहुत सफल' रहा और वायु गुणवत्ता में सुधार आया है।












Click it and Unblock the Notifications