दिल्ली में पारा पहुंचा 32 डिग्री, टूटा 15 साल का रिकॉर्ड लेकिन 5 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
नई दिल्ली। उत्तर से लेकर दक्षिण तक मौसम की आंख-मिचौली जारी है। कभी धूप तो कभी पानी को लेकर परेशान लोग जहां सर्दी के जाने का इंतजार कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर कल दिल्ली में गर्मी का 15 साल का रिकॉर्ड टूट गया, आपको बता दें कि दिल्ली में कल दिन का अधिकतम तापमान 32 डिग्री पहुंच गया था तो वहीं न्यूननम तापमान भी सामान्य से 12 डिग्री ज्यादा था। मालूम हो कि ऐसा साल 2006 में हुआ था जब फरवरी में दिल्ली इतनी गर्म हुई थी। उस वक्त 21 फरवरी को दिल्ली में 32 डिग्री तापमान पहुंचा था।

दिल्ली में पारा पहुंचा 32 डिग्री, टूटा 15 साल का रिकॉर्ड
मालूम हो कि इससे पहले मौसम विभाग ने कहा था कि अगले पांच दिन उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में बारिश हो सकती है। विभाग ने अगले 5 दिनों के लिए इन राज्यों में बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। आईएमडी ने 25 से 27 फरवरी तक जम्मू कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 25 से लेकर 27 फरवरी को ओले पड़ने आशंका व्यक्त की है।
Recommended Video

ओलावृष्टि की आशंका
विभाग के मुताबिक उत्तरकाशी, चमोली, नैनीताल, बागेश्वर में मंगलवार को ओलावृष्टि की आशंका है। जबकि, उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, टिहरी, देहरादून व नैनीताल हल्की बारिश हो सकती है।
पहाड़ों का असर मैदानी इलाकों में
तो वहीं पहाड़ों का असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिलेगा इसलिए यूपी, बिहार, राजस्थान, एमपी इन जगहों पर सर्दी लौट सकती है, तो वहीं दक्षिण में भी मौसम पलटी मार सकता है। आंध्र प्रदेश, यनम, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल और माहे में भी बारिश संभव है।

हिमाचल, कश्मीर और उत्तराखंड में बारिश का अंदेशा
हिमाचल, कश्मीर और उत्तराखंड में बारिश का अंदेशा है। विभाग ने कहा है कि उत्तरकाशी, चमोली, बदरीनाथ, गोरसों, हेमकुंड और मसूरी में बारिश की संभावना है। तो वहीं दक्षिण भारत में भी बूंदा-बांदी संभव है, तमिलनाडु, कर्नाटक और आंध्र के कुछ जिलों में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होने का अनुमान है।












Click it and Unblock the Notifications