Air Fare: दिल्ली-मुंबई किराये में आई भारी गिरावट, 19000 वाली टिकट अब मिल रही है सिर्फ 4500 में
मई और जून के शुरुआती सप्ताह में देश के अंदर डॉमेस्टिक फ्लाइट की टिकट के दाम आसमान छू रहे थे। दिल्ली और मुंबई के बीच टिकटों के दाम 19 हजार रुपए तक पहुंच गए थे।
लेकिन अब घरेलू उड़ानों के किराए में काफी बड़ी गिरावट देने को मिल रही है। डॉमेस्टिक के साथ साथ इंटरनेशनल फ्लाइट के किराए में भी गिरावट हुई है।

मानसून के आने और गर्मियों की छुट्टियां खत्म होने के चलते किराए में काफी गिरावट देखने को मिल रही है। जहां इंटरनेशनल यात्रियों की संख्या में गिरावट हुई है, वहीं घरेलू यात्रियों का अभी प्रतिदिन चार लाख के आसपास घूम रहा है।
हवाई किराए में सबसे ज्यादा गिरावट दिल्ली से मुंबई रूट की फ्लाइट्स पर देखने को मिली है। मई के आखिरी सप्ताह और जून की शुरुआत में दिल्ली से मुंबई का एक तरफा का सबसे सस्ता किराया नॉन-स्टॉप फ्लाइट का लगभग 19,000 रुपये से शुरू होता था।
इसी दौरान दिल्ली से दुबई का किराया मंबई से सस्ता था। उस दौरान आप 14 हजार रुपए में दिल्ली से दुबई पहुंच सकते थे। हालांकि अब किराए में काफी गिरावट आई है। फिलहाल 4500 रुपये दिल्ली से मुंबई की टिकट मिल जा रही है।
दिल्ली मुंबई के बीच किराए में हुई इतनी भारी बढ़ोत्तरी के चलते उड्डयन मंत्रालय तक को हस्तक्षेप करना पड़ा था। मंत्रालय के हस्तक्षेप के बाद किराया 14000 हजार पर आ गया था।
दिल्ली से मुंबई के अलावा अन्य जगहों का किराया भी घटा है।
मुंबई से कोच्चि के लिए नॉन स्टॉप 24 घंटे से पहले टिकट बुक करने पर किराया 4000 रुपये है। पिछले महीने इस रूट पर सबसे सस्ता किराया 20 हजार रुपये था। मई की शुरुआत में गो फर्स्ट से उड़ानें निलंबित करने के बाद मंत्रालय की ओर से सभी एयरलाइंस को उड़ानें बढ़ाने की मंजूरी दी गई थी।
एयरलाइन को हर सप्ताह में 1,538 उड़ानें संचालित करने की अनुमति दी गई थी। जिसके बाद देश के अंदर कई रूट्स के किराए में अप्रत्याशित वृद्धि देखने को मिली थी। इसी दौरान लेह और श्रीनगर के किराए में भी भारी बढ़ोतरी देखने को मिली थी। क्योंकि इन गंतव्यों के लिए उड़ान भरने वाले पर्यटकों के लिए गो फर्स्ट एक लोकप्रिय विकल्प था।
नॉन-स्टॉप उड़ान पर सबसे सस्ता दिल्ली-लेह वनवे टिकट वर्तमान में 15,000 रुपये है। पिछले महीने यह करीब 23,000 रुपये तक पहुंच गया था। हालांकि रांची का किराया अभी भी काफी अधिक बना हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications