दिल्ली में मंत्रियों पर बढ़ा कार बम हमले का खतरा, IB का अलर्ट

आईबी के जारी अलर्ट में कहा गया है कि दिल्ली में कार बम से इंडियन मुजाहिद्दीन और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के आतंकी संगठन हमला कार बम के जरिए हमला कर सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक आतंकवादी मंत्रियों और राजनयिकों को अपना निशाना बना सकते है। इन आतंकियों के निशाने पर वीवीआईपी हैं और आतंकियों की योजना कार बम से हमले की है।
गौरतलब है कि कि दिल्ली पुलिस को आईबी पहले भी आतंकी हमले के मद्देनजर अलर्ट जारी कर चुकी है। इससे पहले दिल्ली के लाल किले पर आंतकी खतरे की चेतावनी दी गई थी। आईबी की अलर्ट के मुताबिक पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई की मदद से आतंकवादी कभी भी यहां हमला कर सकते हैं। आईबी की अलर्ट के बाद दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा कड़ी कर दी है। रेलवे स्टेशन से लेकर एयरपोर्ट पर सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है। लोगों पर नजर रखी जा रही है। सार्वजनिक जगहों पर पुलिस की संख्या बढ़ा दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications