दिल्ली में प्रदूषण घटा, दृश्यता में भी सुधार, आज हालात और बेहतर होने की उम्मीद

Recommended Video

      Delhi NCR में घट रहा है SMOG का स्तर, बेहतर हो सकते हैं हालात । वनइंडिया हिंदी

      नई दिल्ली। दिल्ली और एनसीआर की हवा में घुला जहर अब कम हो रहा है। बीते कई दिनों से जानलेवा प्रदूषण की मार झेल रहे दिल्लीवासियों को मंगलवार को प्रदूषण से राहत मिली है। साथ ही दृश्यता में भी सुधार आया है। मंगलवार रात को भी दृश्यता बेहतर रही। प्रदूषण बहुत कम तो नहीं हुआ है लेकिन इमरजेंसी की स्थिति से बाहर आया है। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को हवाओं की गति बढ़ेगी तो प्रदूषण से राहत मिलेगी। बुधवार को बारिश होती है तो माहौल काफी सुधर सकता है।

      Delhi smog pollution air quality shows improvement

      केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर का औसत एयर क्वालिटी बीते कई दिनों से सीवियर था जो मंगलवार को कुछ सुधरकर 'वेरी पूअर' है। सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (सफर) के मुताबिक, सात नवंबर को दिल्ली की हवा में पीएम 2.5 का स्तर 640 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर था। मंगलवार को ये घटकर 236 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर तक पहुंच गया। हालांकि यह समान्य स्तर (60 माइक्रोग्राम) से अभी भी कई गुना है।

      दिल्ली: प्रदूषण में कमी, दृश्यता में भी काफी सुधार

      मौसम विभाग ने मंगलवार शाम या रात को बारिश की संभावना जताई थी लेकिन बारिश अभी नहीं हुई है। बुधवार को बारिश होती है तो मौसम काफी बेहतर हो सकता है। मौसम विभाग ने बताया है कि पाकिस्तान, पंजाब व राजस्थान के कुछ इलाकों में अच्छी बारिश हुई है। इसके चलते यहां माहौल में जमा धुएं में कमी आई है, इससे मंगलवार को दिल्ली के मौसम में भी बेहतरी आई। वहीं हवाओं के रुख में भी बदलाव आया है। पहले उत्तर पश्चिमी हवाएं फसलों को जलाने से निकले धुएं को दिल्ली में ला कर एकत्र कर रहीं थी। वहीं अब हवाएं दक्षिण पूर्व से आ रही हैं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+