दिल्ली में सर्दियों के महीनों में हर दिन आ सकते हैं 15 हजार कोरोना के नए मामले, ये हैं तीन वजहें

दिल्ली में सर्दियों के महीनों में हर दिन आ सकते हैं 15 हजार कोरोना के नए मामले, ये हैं तीन वजहें

नई दिल्ली: कोरोना वायरस (Coronavirus) के मामले भारत में 69 लाख से ज्यादा हो चुके हैं। वहीं दिल्ली में कोविड-19 (Covid-19 delhi) के संक्रमितों की संख्या 2 लाख 98 हजार से ज्यादा हो चुकी हैं, वहीं दिल्ली में कोरोना से मरने वालों की संख्या साढ़े पांच हजार से ज्यादा है, ऐसे में दिल्ली के लिए कोरोना पर एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। नेशनल कंट्रोल फॉर डिसीज कंट्रोल (National Control for Disease Control) की एक रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली में सर्दियों के महीनों में हर दिन 15 हजार कोरोना के नए मामले देखने को मिल सकते हैं।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: सर्दियों में बढ़ेगा कोरोना ! Delhi को तैयार रहने की जरूरत | वनइंडिया हिंदी
    coronavirus

    दिल्ली को NCDC ने कोरोना रिपोर्ट पर चेताया

    एनसीडीसी (NCDC) ने अपनी रिपोर्ट ने रिपोर्ट में दिल्ली को हर दिन 15 हजार कोरोना के मरीजों के लिए तैयार रहने को कहा गया है। NCDC ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि आने वाले सर्दी के महीनों में सांस की समस्याओं, बाहर से आने वाले लोग और त्योहारों को देखते हुए दिल्ली में हर दिन 15 हजार कोरोना के मामले आ सकते हैं।

    एनसीडीसी (NCDC) की इस रिपोर्ट को NITI Aayog सदस्य डॉ. वीके पॉल की अध्यक्षता में तैयार की गई है। जिसमें डॉ. वीके पॉल ने दिल्ली सरकार को नसीहत दी है कि दिल्ली को हर दिन 15 हजार कोरोना पॉजिटिव मरीजों के लिए तैयार रहना होगा।

    NCDC ने दिल्ली में Covid-19 बढ़ने के तीन तरीके बताएं

    एनसीडीसी (NCDC) ने अपनी रिपोर्ट में दिल्ली में कोरोना वायरस (Coronavirus in Delhi) के बढ़ने के तीन अहम कारण बताए हैं। पहला कारण- सर्दियों में सांस की बीमारियां और भी गंभीर हो जाती है। दूसरा कारण- सर्दियों में बड़ी संख्या में लोग दिल्ली के बाहर से आते हैं, ऐसे में संक्रमण का खतरा और भी बढ़ सकता है। तीसरा कारण- फेस्टिवल सीजन में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की वजह से मामलों में तेजी।

    देश में कोरोना से 1,06,490 मौतें, 69 लाख से अधीक संक्रमिक

    Coronavirus in India: भारत में कोरोना वायरस के मामले 69 लाख 06 हजार 152 हो गए हैं। वहीं 1 लाख 06 हजार 490 लोगों की मौत हो गई है। शक्रवार (10 अक्टूबर) की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 70,496 नए मामले और 964 मौतें रिपोर्ट हुईं। कुल कोरोना मामले 69,06,152 हैं जिसमें 8,93,592 एक्टिव केस हैं। वहीं 59,06,070 लोगो ठीक हो चुके हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+